लाइव टीवी

Teacher's Days 2022 : दिव्येंदु शर्मा से लेकर सोनाक्षी सिन्हा तक, ये स्टार्स इनको मानते हैं अपना मेंटोर

Updated Sep 05, 2022 | 06:11 IST

Teacher's Day 2022 : हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस खास दिन पर हम सभी अपने टीचर्स को याद करते हैं। बॉलीवुड में अनन्या पांडे से लेकर दिव्येंदु शर्मा तक ने इन एक्टर्स को बताया अपना मेंटोर।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
teachers day 2022
मुख्य बातें
  • हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है
  • इस खास दिन पर हम सभी अपने टीचर को याद करते हैं
  • बॉलीवुड में ये एक्टर्स इन स्टार्स को मानते हैं अपना मेंटोर

Teacher's Day 2022 : 5 सितंबर को पूरे देश में शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारत के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णनन के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस खास दिन हम सभी अपने शिक्षक को याद करते हैं। ये शिक्षक कोई भी हो सकता है, जिससे हमें जीवन में कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। शिक्षक दिवस पर हम आपको कुछ ऐसे स्टार्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने इन स्टार्स को माना अपना मेंटोर। 

कृति सेनन

कृति सेनन ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा था, वो आलिया भट्ट से इंस्पायर्ड हैं। आलिया बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक है जो बॉलीवुड में अपने चैलेजिंग रोल के लिए जानी जाती हैं। मैं आलिया से सीखूंगी की वो हर रोल में इतनी शानदार तरीके से कैसे ढल जाती हैं।

दिव्येंदु शर्मा

मिर्जापुर में मुन्ना भइया के किरदार से दिव्येंदु शर्मा फेमस हुए थे। एक्टर ने कहा था, मैंने एक्टिंग के गुण शाहिद कपूर और पकंज त्रिपाठी से सीखें हैं।

अनन्या पांडे

स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से अनन्या पांडे ने अपने करियर की शुरुआत की थी। एक्ट्रेस हाल ही में लाइगर में नजर आई थीं। लाइगर के प्रमोशन के दौरान अनन्या ने कहा था वो करिश्मा कपूर को अपना इंस्पिरेशन मानती हैं।

ये भी पढ़ें - Happy Teacher's Day 2022 Shayari, Wishes: इन शानदार शायरियों के जरिए दें टीचर्स डे की मुबारकबाद, भेजें ये वॉलपेपर

अकांक्षा सिंह

बॉलीवुड एक्ट्रेस अकांक्षा सिंह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने कपिल शर्मा शो पर कहा था, अगर वाकई में मैंने किसी से कुछ सीखा है तो वो अमिताभ बच्चन हैं। वो अपने आप में एक इंस्ट्यूशन है। अकांक्षा सिंह ने मे डे में अमिताभ बच्चन के साथ काम किया था।

सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा सलमान खान को अपना मेंटोर मानती हैं। एक्ट्रेस ने सलमान खान की फिल्म दबंग से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। एक्ट्रेस ने कहा था फिल्मों में आने से पहले सलमान ने मुझसे खुद पर काम करने के लिए कहा था। इसके बाद मैंने अपना वजन घटाया और मेहनत की।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।