लाइव टीवी

Aradhya Bachchan Video:आराध्या बच्चन के संस्कारों की सोशल मीडिया पर हो रही है तारीफ, गाया जय-जय सिया राम भजन

Updated Aug 30, 2021 | 14:08 IST

Aradhaya Bachchan Viral Video: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की लाडली आराध्या बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आराध्या जय-जय सिया राम भजन गा रही हैं।

Loading ...
Aradhya Bachchan
मुख्य बातें
  • आराध्या बच्चन सोशल मीडिया की सबसे पॉपुलर स्टारकिड हैं।
  • आराध्या बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
  • वीडियो में आराध्या जय-जय सिया राम भजन गा रही हैं।

मुंबई. अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या की बेटी आराध्या बच्चन सोशल मीडिया की सबसे पॉपुलर स्टारकिड हैं। आराध्या बच्चन के कई वीडियो सोशल मीडिया जमकर वायरल होते हैं। ऐसे ही एक वीडियो में आराध्या जय-जय सिया राम का नारा लगा रही हैं। 

वीडियो में आराध्या बच्चन राम-सिया का भजन गाती नजर आ रही हैं। आराध्या बच्चन पेस्टल पिंक कलर का लहंगा पहने हुई हैं। बच्चन परिवार के फैंस पेज ने शेयर किया है। ये वीडियो दीवाली के मौके पर शेयर किया गया था। सोशल मीडिया पर एक अन्य वीडियो में आराध्या बच्चन अपने स्कूल के फंक्शन में गाते और नाचते हुए नजर आ रही हैं। 

वायरल हुआ था शादी का वीडियो 
आराध्या बच्चन हाल ही में अपनी मौसी श्लोका शेट्टी की शादी में शामिल हुई थीं। सोशल मीडिया पर शादी के फोटोज और वीडियोज वायरल हुए थे। विदाई के वक्त आराध्या बच्चन अपनी मौसी की संभालती हुई नजर आई हैं। एक फोटो में श्लोका आराध्या के गाल में किस करते हुए नजर आ रही हैं। आराध्या ने इसके अलावा अपने मम्मी और पापा के साथ देसी गर्ल में डांस किया। 

नाम रखने में लगे थे चार महीने
साल 2012 में वोग मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय ने बताया था कि 'आराध्या का मतलब है जो पूजा के योग्य है। ये एक वो नाम था जिसे मैं और अभिषेक हमेशा से रखना चाहते थे।'

ऐश्वर्या कहती हैं, 'हमने ये नाम अपने परिवार के सामने रखा। आप जानते हैं कि जब बच्चा होता तो वक्त पता नहीं कैसे गुजर जाता है। मुझे पता नहीं था कि पहले से ही चार महीने हो गए हैं। मैंने कभी भी इस बात को इतनी जल्दी महसूस नहीं किया।'
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।