लाइव टीवी

Rakhi Sawant House : दुबई में ऐसा होगा राखी सावंत के सपनों का घर, बेहद लग्जिरियस और स्टाइलिश है एक्ट्रेस का नया आशियान

Updated Aug 11, 2022 | 21:47 IST

Rakhi Sawant Dream House : राखी सावंत आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में छाई रहती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने सपनों का घर दिखाया है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपने नए घर की झलक दिखाई है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
rakhi sawant
मुख्य बातें
  • राखी सावंत सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं
  • एक्ट्रेस ने फैंस को दिखाया अपने सपनों का घर
  • सोशल मीडिया पर फैंस ने राखी को दी बधाई

Rakhi Sawant Dream House : बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने बॉयफ्रेंड आदिल खान के साथ अक्सर स्पॉट होती हैं। राखी और आदिल की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं। राखी सावंत अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। एक्ट्रेस फैंस को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। राखी ने फैंस को अपने सपनों का घर दिखाया है।

एक्ट्रेस ये बताया कि दुबई में उनका आशियाना कैसा होगा। एक्ट्रेस ने रेप्लिका फ्लैट का वीडियो शेयर किया है। एक्ट्रेस ने कहा, उनका घर बिल्कुल वैसा ही दिखने वाला है। वीडियो में एक्ट्रेस ने किचन से लेकर बेडरूम तक की झलक दिखाई है। एक्ट्रेस का नया घर काफी आलीशान और लग्जिरियस है। वीडियो में राखी फ्लोरल ड्रेस में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। 

राखी ने दिखाया अपने सपनों का घर

फैंस भी राखों को नए घर के लिए बधाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर राखी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। कई बार एक्ट्रेस अपने अतरंगी अंदाज की वजह से ट्रोल भी हो जाती है। एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड आदिल खान संग हर इवेंट में नजर आती है। एक्ट्रेस कुछ दिन पहले ही आदिल संग दुबई के लिए रवाना हुई थीं। एक्ट्रेस जब से आदिल से मिली है वो बेहद खुश रहती हैं। एक्ट्रेस ने आदिल से पहले रितेश से शादी की थी। एक्ट्रेस अपने पति के साथ बिग बॉस 15 के घर में गई थी। शो खत्म होने के बाद ही दोनों का रिश्ता टूट गया था।

ये भी पढ़ें - Bigg Boss के घर में ऐसी दिखती थीं अनुपमा फेम रुपाली गांगुली, वायरल वीडियो देख यूजर्स बोले - ये इतनी अंडरकॉन्फिडेंट क्यों है?

राखी ने मीडिया में बताया था कि उनकी और रितेश की शादी गैर कानूनी थी। रितेश ने कभी भी अपनी पहले पत्नी को तलाक नहीं दिया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।