लाइव टीवी

'एक हजारों में मेरी बहना है' कि निया शर्मा और क्रिस्टल डिसूजा ने मनाया राखी का त्योहार, ऑनस्क्रीन बहनों के बीच दिखी जबरदस्त बॉन्डिंग

Updated Aug 11, 2022 | 22:38 IST

Nia Sharma Celebrates Raksha Bandhan with Krystle Dsouza : टीवी की ऑनस्क्रीन बहनें निया शर्मा और क्रिस्टल डिसूजा ने एक -दूसरे के साथ राखी का त्योहार मनाया। वीडियो में दोनों एक्ट्रेसेस की बॉन्डिंग देखने लायक है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
nia sharma and krystle dsouza
मुख्य बातें
  • निया शर्मा ने ऑनस्क्रीन बहन क्रिस्टल डिसूजा संग मनाया राखी का त्योहार
  • सोशल मीडिया पर निया ने शेयर किया क्रिस्टल संग वीडियो
  • वीडियो में दिखी दोनों बहनों के बीच खास बॉन्डिंग

Nia Sharma Celebrates Raksha Bandhan with Krystle Dsouza : टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस निया शर्मा अपने बोल्ड लुक्स से फैंस को हमेशा इंप्रेस करती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपनी जिंदगी के खूबसूरत पलों को फैंस के साथ हमेशा शेयर करती हैं। एक्ट्रेस ने राखी का त्योहार अपनी ऑनस्क्रीन बहन के साथ सेलिब्रेट किया। निया ने इंस्टाग्राम पर क्रिस्टल डिसूजा संग वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दोनों एक- दूसरे को राखी बांधते नजर आ रही हैं।

वीडियो में निया और क्रिस्टल की जबरदस्त बॉन्डिंग दिख रही हैं। दोनों ने एक- दूसरे को राखी बांधी। इस वीडियो को शेयर करते हुए क्रिस्टल ने लिखा- सारी उमर हमें संग रहना है। इस वीडियो को फैंस के साथ- साथ सेलेब्स ने भी खूब पसंद किया है।

निया ने क्रिस्टल डिसूजा संग मनाया रक्षाबंधन

निया और क्रिस्टल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में छाया है। निया और क्रिस्टल ने एक हजारो में मेरी बहना है शो में साथ काम किया था। शो में निया और क्रिस्टल एक -दूसरें की बहन बनी थी। दर्शकों को ये शो बेहद पसंद आया था। शो में निया और क्रिस्टल ने जीविका और मानवी का किरदार निभाया था। एक हजारो में मेरी बहना है से निया के करियर को उड़ान मिली थी।

ये भी पढ़ें - Top TV News: टीवी इंडस्ट्री में आज रही रक्षाबंधन की रौनक, देखें छोटे पर्दे की आज की बड़ी खबरें ‌

निया शर्मा इन दिनों अपने नए शो झलक दिखला जा 10 में बिजी हैं। कलर्स टीवी ने एक्ट्रेस का हाल ही में प्रोमो शेयर किया है। निया को जमाई राजा शो से पॉपुलैरिटी मिली थी। एक्ट्रेस कई हिट शोज में नजर आ चुकी हैं। निया इन दिनों म्यूजिक वीडियो में नजर आ रही हैं। वहीं, क्रिस्टल डिसूजा अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी के साथ फिल्म चेहरा में नजर आई थीं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।