लाइव टीवी

Neena Gupta ने आत्मकथा में किए खुलासे, Pearl V Puri को मिली जमानत, इस हफ्ते खबरों में रहे ये सेलेब्स

Neena Gupta, Pearl V Puri
Updated Jun 20, 2021 | 16:27 IST

Bollywood Celebs who are news this week:बी टाउन और टीवी जगत में इस हफ्ते कई सेलेब्स अलग-अलग कारणों से सुर्खियों में रहे। जानिए इस हफ्ते सबसे ज्यादा खबरों वाले सेलेब्स के बारे में...

Loading ...
Neena Gupta, Pearl V PuriNeena Gupta, Pearl V Puri
Neena Gupta, Pearl V Puri
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड में इस हफ्ते कई सेलेब्स सुर्खियों में रहे।
  • नीना गुप्ता ने अपनी ऑटोबायोग्राफी रिलीज की।
  • पर्ल वी पुरी को नाबालिग से कथित रेप केस में जमानत मिल गई है।

मुंबई. बॉलीवुड और टीवी जगत में इस हफ्ते कई सेलेब्स सुर्खियों में रहे। नाबालिग के साथ कथित रेप केस में टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी को जमानत मिल गई। दूसरी तरफ नीना गुप्ता ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में कई खुलासे किए हैं। 

नीना गुप्ता की आत्मकथा
एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने अपनी ऑटोबायोग्राफी सच कहूं तो: मेरी आत्मकथा इस हफ्ते रिलीज कर दी है। इसमें उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए हैं। नीना गुप्ता ने बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान सतीश कौशिक ने उन्हें शादी का ऑफर दिया था।  नीना गुप्ता ने आत्मकथा में बताया कि कॉलेज के दिनों में उनकी एक शादी हो चुकी थी। ये शादी एक साल के अंदर टूट गई थी। इसके अलावा नीना गुप्ता ने ये भी बताया कि उनकी एक शादी आखिरी मिनट में कैंसिल हो गई थी।

केआरके और मीका सिंह का विवाद
विवादित एक्टर केआरके और मीका सिंह के बीच चल रही लड़ाई ने इस हफ्ते काफी सुर्खियां बटोरी। मीका सिंह ने गाना केआरके कुत्ता गाना रिलीज किया है। मीका का कहना है कि केआरके ने देश में प्रॉपर्टी फ्रॉड किया है। इसी कारण वह भारत वापस नहीं लौट रहे। केआरके ने सोशल मीडिया पर कहा कि वह मीका सिंह पर भी जल्द से जल्द एक गाना बनाने जा रहे हैं। 

पर्ल वी पुरी को मिली जमानत
नाबालिग से कथित छेड़छाड़ मामले में टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी को जमानत मिल गई है। पर्ल वी पुरी की दोस्त रश्मि शर्मा ने बताया कि अब उनकी हालत कैसी है।

पिंकविला से बातचीत में रश्मि ने बताया कि जबसे वह जमानत में छूटे हैं, तभी से वह सदमे में हैं। रश्मि के मुताबिक करीबी दोस्त होने के नाते वह कह सकती हैं कि पर्ल बेकसूर हैं। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।