लाइव टीवी

Mahesh Babu, Allu Arjun से Anushka Shetty तक, बॉलीवुड फिल्मों को रिजेक्ट कर चुके हैं साउथ के ये सुपरस्टार

Updated Sep 15, 2021 | 14:43 IST

South Celebs who rejected bollywood films: साउथ फिल्मों के कई बड़े सितारे पॉपुलेरिटी के मामले में बॉलीवुड सेलेब्स को भी टक्कर देते हैं। मजबूत फैंस बेस होने के बावजूद इन्होंने बॉलीवुड फिल्में ठुकरा चुके हैं।

Loading ...
South Celebs Who rejected bollywood Films
मुख्य बातें
  • साउथ के कई सुपरस्टार बॉलीवुड सेलेब्स को पॉपुलेरिटी में कड़ी टक्कर देते हैं।
  • साउथ के कई बड़े सितारे बॉलीवुड फिल्मों के ऑफर ठुकरा चुके हैं।
  • लिस्ट में महेश बाबू, समांथा, अनुष्का शेट्टी जैसे साउथ के सुपरस्टार शामिल हैं।

मुंबई. साउथ के कई सुपरस्टार हैं जो फैन फॉलोविंग में बॉलीवुड के कई दिग्गजों को टक्कर देते हैं। महेशा बाबू, समांथा अक्केनेनी, अनुष्का शेट्टी से लेकर नयनतारा तक ऐसे ही कुछ नाम हैं। साउथ के इन सुपरस्टार ने एक भी बॉलीवुड फिल्म में काम नहीं किया है।

साउथ की फिल्मों में महेश बाबू की फैन फॉलोविंग शाहरुख खान से कम नहीं है। महेश बाबू की कई फिल्मों को हिंदी में डब किया गया है। वहीं, कई के रीमेक भी बनाए गए हैं। महेश बाबू ने इतनी पॉपुलेरिटी के बावजूद एक भी बॉलीवुड फिल्म में काम नहीं किया है।  महेश बाबू कई बॉलीवुड फिल्मों के ऑफर को ठुकरा चुके हैं।

अल्लू अर्जुन और यश
टॉलीवुड एक्टर अल्लू अर्जुन साउथ के सबसे बड़े एक्टर्स में से एक हैं। इसी कारण उनका मजबूत फैन बेस भी हैं। अल्लू अर्जुन ने बॉलीवुड में अभी तक डेब्यू नहीं किया है। अल्लू अर्जुन को फिल्म बजरंगी भाईजान और 83 ऑफर की गई थी। लेकिन, उन्होंने दोनों ही फिल्में ठुकरा दी थी। अल्लू अर्जुन के अलावा केजीएफ के एक्टर यश को फिल्म लाल कप्तान ऑफर की थी। ये फिल्म उन्होंने ठुकरा दी थी। 

अनुष्का शेट्टी और समांथा प्रभु
बाहुबली फिल्म की देवसेना यानी अनुष्का शेट्टी ने बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें साल 2011 में रोहित शेट्टी ने फिल्म सिंघम ऑफर की थी। हालांकि, उन्होंने साफ इंकार कर दिया था। इसके अलावा  भी वह कई प्रोजेक्ट्स को रिजेक्ट कर चुकी हैं। 

समांथा अक्केनेनी इस साल फैमिली मैन 2 में राजी के किरदार में नजर आई थीं। इसके बाद से ही उन्हें बॉलीवुड फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं। अभी समांथा ने किसी भी प्रोजेक्ट को हां नहीं कहा है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।