लाइव टीवी

RRR के एक्टर राम चरण बॉलीवुड में हुए थे बुरी तरह फ्लॉप, इस एयरलाइन कंपनी के हैं मालिक

Updated Mar 27, 2022 | 06:38 IST

RRR actor Ram Charan: आरआरआर में अल्लूरी सीताराम राजू का किरदार निभाने वाले एक्टर राम चरण 27 मार्च को अपना बर्थडे मना रहे हैं। जानिए राम चरण से जुड़ी दिलचस्प बातें।

Loading ...
Ram Charan
मुख्य बातें
  • राम चरण 27 मार्च को अपना बर्थडे मना रहे हैं।
  • राम चरण की गिनती साउथ के सुपरस्टार्स में होती है।
  • राम चरण का बॉलीवुड करियर बेहद खराब रही है

Ram Charan facts: आरआरआर फिल्म के एक्टर राम चरण आज 37 साल के हो गए हैं। राम चरण साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी के बेटे हैं। राम चरण ने साल 2007 में फिल्म चिरुथा से डेब्यू किया था। हालांकि, उन्हें पहचान एस.एस.राजामौली की फिल्म मगाधीरा से मिली थी। राम चरण फिल्म एक्टर के साथ-साथ एक सफल बिजनेसमैन भी हैं।    
      
राम चरण (Ram Charan) की गिनती साउथ के टॉप एक्टर्स में होती है। हालांकि, उन्होंने केवल एक बॉलीवुड फिल्म में काम किया है। राम चरण प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के साथ अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म 'जंजीर' की रिमेक में नजर आए थे। इसी नाम से 2013 में बनी इस फिल्म में राम चरण ने प्रियंका चोपड़ा के साथ काम किया था। बॉक्स ऑफिस पर जंजीर बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। इसके बाद उन्होंने किसी और बॉलीवुड फिल्म में नजर नहीं आए थे। 

Also Read: RRR ने तोड़ा बाहुबली 2 का रिकॉर्ड, पहले दिन ही कमा डाले 223 करोड़ रुपए

बिजनेसमैन भी है राम चरण
एक्टिंग के साथ-साथ राम चरण एक सफल बिजनेसमैन भी हैं। रामचरण ट्रूजेट एयरलाइन के डायरेक्टर हैं। उन्होंने इसकी शुरुआत 2013 में की थी। रामचरण का जुबली हिल्स हैदराबाद में बंग्ला है। इसकी कीमत लगभग 38 करोड़ रुपए है। रामचरण ने साल 14 जून, 2012 को अपोलो हॉस्पिटल्स के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन प्रताप सी. रेड्डी की पोती उपासना कमिनेनी से शादी की। शादी के बाद रामचरण अपोलो हॉस्पिटल के शेयर होल्डर भी हैं। राम चरण के पास बीएमडब्लू, मर्सडीज, रेंज रोवर से ऑडी जैसी कार हैं। 

ऐसा है लव स्टोरी
 राम चरण और उनकी वाइफ उपासना की लव स्टोरी फिल्म कुछ-कुछ होता है जैसी थी। राम और उपासना भी कॉलेज में बेस्टफ्रेंड थे। कॉलेज के दिनों में राम और उपासना के बीच काफी झगड़ा हुआ करता था। हालांकि, ये लड़ाई जल्द ही प्यार में तबदील हो गई थी। 

कॉलेज खत्म होने के बाद राम चरण विदेश आगे की पढ़ाई के लिए चले गए थे।  राम और उपासना जब एक दूसरे से दूर हुए तो दोनों को एक दूसरे से प्यार का अहसास हुआ।  साल 2012 में राम और उपासना शादी के बंधन में बंधे। ये शादी साउथ की सबसे बेहतरीन शादियों में से एक थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।