लाइव टीवी

Black Lives Matter: जॉर्ज फ्लॉयड की मौत से दुखी हैं प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, उठाया ये कदम

Updated Jun 04, 2020 | 08:12 IST

George Flyodd Death: अमेरिका में नस्लवाद के खिलाफ लोग सड़कों पर हैं। इस आंदोलन का सपोर्ट कई हॉलीवुड सेलेब्स कर रहे हैं। अब निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने भी इसके लिए बड़ा कदम उठाया है।

Loading ...
Priyanka Chopra, Nick Jonas
मुख्य बातें
  • अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद पूरे अमेरिका में आंदोलन हो रहा है।
  • प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने भी इस लड़ाई को सपोर्ट किया है।
  • निक जोनस ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं।

मुंबई. अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद पूरे अमेरिका में आंदोलन हो रहा है। कई हॉलीवुड सेलेब्स सड़कों पर विरोध प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा कई एक्टर्स और सिंगर ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ मोर्चा खोला है। अब प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने भी नस्लभेद के खिलाफ इस लड़ाई का सपोर्ट किया है।

निक जोनस ने  #BlackLivesMatter, #JusticeForGeorgeFloyd हैशटैग के साथ कई ट्वीट किए हैं। अपने पहले ट्वीट में निक जोनस ने लिखा- 'मैं और प्री (प्रियंका चोपड़ा) का दिल इस घटना से काफी बोझिल है।' 

निक अपने ट्वीट में आगे लिखते हैं- 'इस देश और पूरी दुनिया में असमानता बढ़ रही है। नस्लवाद, कट्टरता और  बहिष्कार बहुत लंबे समय तक चल रहा है। चुप रहना न केवल इसे मजबूत करता है, बल्कि इसे जारी रखने की अनुमति देता है।'

अब कार्रवाई करने का समय  
निक ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा- 'अब कार्रवाई करने का समय ​​है। 'मैं नस्लवादी नहीं हूं' यह कहना अब काफी नहीं है। ब्लैक कम्युनिटी के साथ खड़े होने और नस्लवाद के खिलाफ होने के लिए हम सभी को काम करना चाहिए।'

अपने आखिरी ट्वीट में निक जोनस लिखते हैं-'मैंने और प्री ने Equal Justice Initiative और ACLU को डोनेशन दिया है। इस लड़ाई में ये हमारा पहला कदम है। हम आपके साथ हैं। हम आपको प्यार करते हैं।' 

ये सेलेब्स हुए प्रदर्शन में शामिल
ईटीऑनलाइन डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार हॉलीवुड सेलेब्स कैबेलो और मेंडेस जो एक साथ क्वारंटीन में थे, उनको रविवार को प्रदर्शनकारियों के साथ घूमते हुए देखा गया।मेंडेस ने पूरे कपड़े काले रंग के पहने हुए थे, वहीं उन्होंने अपने सिर के ऊपर 'ब्लैक लाइव्स मैटर' साइन बनाया था। कैबेलो को अपने साइन के साथ उनके आगे चलते देखा गया था।

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद से अलग-अलग शहरों में हुए विरोध प्रदर्शनों में करीब चार हजार लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इस मामले में गिरफ्तारियों का दौर 26 मई से शुरू हुआ।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।