लाइव टीवी

Divyanka Tripathi-Sapna Chaudhary से Juhi Chawla- Sakshi Tanwar तक, 10 अभिनेत्रियों ने होस्ट किए क्राइम TV शोज

Updated Jul 01, 2021 | 09:52 IST

10 Actress Who Hosted TV Crime Shows: सपना चौधरी, मोना सिंह से लेकर कई टीवी और बॉलीवुड जगत की अभिनेत्रियां अब तक क्राइम शो होस्ट कर इन्हें अधिक संवेदनशील, वास्तविक बना चुकी हैं।

Loading ...
एक्ट्रेसेस।
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड और टीवी जगत की इन अभिनेत्रियों ने किया है क्राइम शो की मेजबानी।
  • दिव्यांका त्रिपाठी लोकप्रिय शो क्राइम पेट्रोल वूमेन अगेंस्ट क्राइम को कर चुकी हैं होस्ट।
  • सपना चौधरी मनोज तिवारी और रवि किशन के साथ ‘मौका-ए-वारदात’ की सह मेजबानी कर चुकी हैं।

सोनी टीवी पर प्रसारित क्राइम पेट्रोल को दर्शक काफी पसंद करते हैं। सोनी के अलावा यूट्यूब पर भी इसे देखने वालों की लंबी कतार है। सच्ची घटना पर आधारित इस शो में रोजाना नए-नए एपिसोड दिखाए जाते हैं। इस शो की खास बात यह है कि, इसे टीवी जगत से लेकर बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां होस्ट कर चुकी हैं। ऐसे में आइए दिव्यांका त्रिपाठी, सपना चौधरी, मोना सिंह से लेकर जूही चावला तक टीवी और बॉलीवुड की अभिनेत्रियों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने क्राइम शो की मेजबानी की है। 

दिव्यांका त्रिपाठी

आपको बता दें दिव्यांका त्रिपाठी लोकप्रिय शो क्राइम पेट्रोल वूमेन अगेंस्ट क्राइम को होस्ट कर चुकी हैं।  महिलाओं पर होने वाले गुनाह के ऊपर बनाई गई क्राइम पेट्रोल की खास सीरीज दिव्यांका को बतौर हौस्ट काफी पसंद किया गया था। अभिनेत्री ने भले ही इसे थोड़े समय के लिए होस्ट किया, लेकिन इस दौरान उनकी काफी तारीफ की गई थी।

सपना चौधरी

अपनी दिलकश अदाओं से हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में धमाल मचाने वाली सपना भी एक क्राइम शो की मेजबानी कर चुकी हैं। अभिनेत्री ने मनोज तिवारी और रवि किशन के साथ ‘मौका-ए-वारदात’ की सह मेजबानी की थी। इस तरह के शो की मेजबानी करना उनके लिए काफी अलग था, लेकिन उन्होंने एक सराहनीय कार्य किया।

मोना सिंह

सूत्रों के मुताबिक मौका-ए-वारदात के नए सीजन को होस्ट करने के लिए मोना सिंह एक बार फिर टीवी पर वापसी करेंगी। मौका-ए-वारदात 2 में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी। आपको बता दें मोना सिंह इससे पहले कई रियलिटी शो की मेजबानी कर चुकी हैं। उम्मीद है कि अभिनेत्री 5 साल बाद एक बार फिर अपना दमखम दिखाएंगी।

सोनाली कुलकर्णी

कई हिंदी और मराठी फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी इन दिनों क्राइम पेट्रोल सतर्क को होस्ट कर रही हैं। अभिनेत्री भयानक अपराध की घटनाओं को बड़े ही शांत और बेबाक तरीके से बयां करती हैं। इस शो में बतौर होस्ट अभिनेत्री की काफी तारीफ की जा रही है।

साक्षी तंवर

साक्षी तंवर अनूप सोनी के साथ क्राइम पेट्रोल सीजन 2 को होस्ट कर चुकी हैं। अभिनेत्री ने अपराध जगत की कई जघन्य और झकझोर देने वाली कहानियों को बड़े ही दिलचस्प तरीके से पेश किया था। दर्शकों द्वारा इस शो के लिए अभिनेत्री की काफी सराहना की गई थी।

जूही चावला

बॉलीवुड एक्ट्रेस और बिनेसवुमन जूही चावला क्राइम पेट्रोल के एक सीजन को होस्ट कर चुकी हैं। अभिनेत्री इस शो में प्रेजेंटर के तौर पर नजर आई थी। अभिनेत्री द्वारा इस शो की मेजबानी देख सभी दंग रह गए थे। वास्तव में जूही ने कमाल की मेजबीना की थी।

कृतिका कामरा

आपको बता दें कृतिका कामरा साइबर क्राइम शो वेबेड 2 को होस्ट कर चुकी हैं। अपनी समझ और परिपक्वता से अभिनेत्री ने दर्शकों को साइबर क्राइम से सचेत किया है।

टिस्का चोपड़ा

टिस्का चोपड़ा क्राइम शो प्रयास्चित गुनाहों के जख्म की मेजबानी कर चुकी हैं। आपको बता दें इससे पहले अभिनेत्री सावधान इंडिया की भी मेजबानी कर चुकी हैं। बतौर होस्ट टिस्का के अभिनय को दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया था।

पूजा गौर

टेलीविजन एक्ट्रेस पूजा गौर सावधान इंडिया की मेजबानी कर चुकी हैं। अभिनेत्री का सिंपल और साधारण लुक और जोरदार आवाज दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था।

दिव्या दत्ता

दिव्या दत्ता ने लोकप्रिय शो ‘सावधान इंडिया’ पर क्राइम अलर्ट कहानियां साझा की थी। बतौर होस्ट उनके लुक को फैंस ने खूब सराहा था। आपको बता दें दिव्या दत्ता सौ से अधिक अलग अलग तरह की भूमिका वाली फिल्में कर चुकी हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।