लाइव टीवी

4 TV सितारों के नए अफेयर की खबरें, Namak Ishq Ka-ये है चाहतें और Kumkum Bhagya के सितारों के लिंकअप के चर्चे

Updated Jun 28, 2021 | 18:30 IST

TV Stars Asha Negi Arjit Taneja To shruti sharma Abrar Qazi Dating? इन दिनों भी छोटे परदे के 4 स्टार्स अपने लिंकअप को लेकर चर्चाओं में हैं। बताया जा रहा है कि इनके बीच दोस्ती से ज्यादा कुछ है। 

Loading ...
टीवी सेलेब्स।
मुख्य बातें
  • टीवी शोज की जोड़ियों को दर्शकों रियल लाइफ में भी साथ देखना चाहते हैं।
  • कई ऐसे स्टार्स हैं जिनकी फ्रेंडशिप बाद में लव रिलेशनशिप और शादी में बदल गई।
  • इन दिनों भी छोटे परदे के 4 स्टार्स अपने लिंकअप को लेकर चर्चाओं में हैं।

छोटे परदे पर कई ऐसे टीवी शोज हैं जिनके किरदारों से हम काफी कनेक्ट हो जाते हैं। देखते ही देखते इन सीरियल्स की लीड जोड़ियों हमारी फेवरेट बन जाती हैं। चाहे अनुपमा-वनराज हो, विराट-सई, इमली-आदित्य या फिर कार्तिक-नायरा। टीवी शोज की ये रील लाइफ जोड़ियां दर्शकों की पसंदीदा हैं और दर्शक रियल लाइफ में भी इनको साथ देखना चाहते हैं। वैसे टीवी के कई ऐसे स्टार्स हैं जिनकी फ्रेंडशिप बाद में लव रिलेशनशिप और शादी में बदल गई। इन दिनों भी छोटे परदे के 4 स्टार्स अपने लिंकअप को लेकर चर्चाओं में हैं। बताया जा रहा है कि इनके बीच दोस्ती से ज्यादा कुछ है। 

श्रुति शर्मा और अबरार काजी
टीवी सीरियल नमक इश्क का फेम श्रुति शर्मा अपने लिंकअप को लेकर चर्चा में हैं। श्रुति शर्मा और ये है चाहतें फेम अबरार काजी के बीच बढ़ती दोस्ती को लेकर पिछले कुछ समय से अफवाहें उड़ रही हैं। हालांकि, अब सुनने में आ रहा है कि दोनों जल्द अपने रिश्ते को ऑफिशियल करने की प्लानिंग कर रहे हैं। एक करीबी सूत्र ने बताया, 'श्रुति और अबरार कपल हैं और दोनों पिछले कुछ समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। उनके दोस्त बेशक उनके रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में जानते हैं। लेकिन अब वे अपने रिश्ते को सार्वजनिक करने की योजना बना रहे हैं।'

कौन हैं श्रुति शर्मा
एक्ट्रेस श्रुति शर्मा, नमक इश्क का शो में कहानी वर्मा नाम की एक आइटम गर्ल की भूमिका निभा रही है। हालांकि जब भी श्रुति से अबरार के बारे में पूछा गया है तो अभिनेत्री ने कहा कि हम बहुत अच्छे दोस्त हैं। हम आस-पास रहते हैं और हमने एक साथ काम करते वक्त साथ में बहुत समय बिताया है। वो मेरी और मेरी मां की देखभाल करता हैं। मैं उसकी देखभाल करती हूं क्योंकि उसका परिवार कश्मीर में है।' बता दें, अबरार सीरियल ये है चाहतें में रॉकस्टार रुद्राक्ष खुराना का किरदार निभा रहे हैं। शो ने हाल ही में छह महीने का लीप लिया है। 

आशा नेगी और अर्जित तनेजा
लोकप्रिय टीवी कपल ऋत्विक धंजानी और आशा नेगी के ब्रेकअप के बारे में जानकर कई लोगों का दिल टूटा। अलग होने से पहले आशा और ऋत्विक कई सालों तक साथ रहे। अलग होने के बाद भी दोनों के रिश्ते अच्छे हैं। अब आशा का नाम कथित तौर पर लोकप्रिय टीवी अभिनेता अरिजीत तनेजा से जोड़ा जा रहा है। अरिजीत तनेजा, कुमकुम भाग्य में पूरब की भूमिका निभाते है। वहीं ऋत्विक के मोनिका डोगरा को डेट करने की कई खबरें आ रही हैं। हालांकि किसी ने भी इस खबर की पुष्टि नहीं की है।

क्यों उड़ी लिंकअप की खबरें?
आशा और अरिजीत के साथ भी ऐसा ही है क्योंकि दोनों ने भी इस पर टिप्पणी करने से परहेज किया है। हालांकि, उनके इंस्टाग्राम पोस्ट और स्टोरी कुछ और ही कहानी बयां करती है। एक मनोरंजन पोर्टल के अनुसार, अरिजीत ने आशा की एक तस्वीर पर कमेंट किया था, जिसने सबका ध्यान खींचा। अरिजीत ने आशा की फोटो पर कमेंट कर लिखा, 'अगर जरूरत नहीं ख्वाहिश बनाना चाहता हूं तो एक चेहरा होता।' इस कमेंट के बाद से दोनों के लिंकअप की खबरें आ रही हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।