लाइव टीवी

भारती सिंह ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, तस्वीर शेयर कर बच्चे के बारे में फैंस से पूछा ये सवाल

Updated Dec 29, 2021 | 07:10 IST

कॉमेडियन भारती सिंह जल्द ही मां बनने वाली हैं और वो अगले साल अप्रैल महीने में अपने बच्चे को जन्म देंगी। अब भारती ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटो शेयर की है।

Loading ...
Bharti Singh with husband Haarsh Limbhachiyaa
मुख्य बातें
  • कॉमेडियन भारती सिंह ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप।
  • भारती अगले साल अप्रैल महीने में देंगी बच्चे को जन्म।
  • मालूम हो कि भारती ने साल 2017 में हर्ष लिम्बाचिया संग शादी की थी।

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह जल्द ही मां बनने वाली हैं जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी थी। भारती और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया अपने बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसका जन्म अगले साल अप्रैल महीने में होगा।

फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

फैंस को अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी देने के बाद अब भारती ने इंस्टाग्राम पर पति हर्ष संग अपनी फोटो शेयर की है जिसमें वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। भारती ने जो फोटो शेयर की उसमें वो रेड ड्रेस और सैंटा कैप पहने हुए अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। इस तस्वीर को शेयर कर भारती ने लिखा, 'सैंटा आएगा या सैंटी? आपको क्या लगता है जल्दी कॉमेंट में बताओ।'

also read: भारती सिंह ने डिलीवरी के लिए फोटोग्राफर्स से मांगे 50 हजार रुपए

प्रेग्नेंसी में करना चाहती हैं काम

भारती अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी उत्साहित हैं और पिछले करीब 2-3 साल से अपनी फैमिली स्टार्ट करने के बारे में सोच रही थीं। कई इंटरव्यू में भी भारती ने हर्ष संग फैमिली स्टार्ट करने की इच्छा जाहिर की थी। हाल ही में बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए भारती ने कहा कि वो अपनी ड्यू डेट के आखिरी दिन तक काम करना चाहती हैं। 

बच्चे को लेकर कही थी ये बात

भारती ने कहा था कि वो खुश हैं कि प्रेग्नेंसी के दौरान काम कर रही हैं। उन्होंने कहा था, 'मैं अपनी प्रेग्नेंसी के नौवें महीने तक काम करना चाहती हूं। हमारा बच्चा भी हमारी मेहनत महसूस कर रहा है और मैं उम्मीद करती हूं कि वो भी हमारी तरह मेहनती बने। मैं उम्मीद करती हूं कि बच्चा अपने पापा की तरह मेहनती निकले। हर्ष काम में पहले से ज्यादा समय देते हैं। बच्चे के जन्म से पहले हम ज्यादा से ज्यादा काम करना चाहते हैं ताकि बच्चे के साथ खूब समय बिता सकें।'

also read: भारती सिंह ने घटा लिया इतना वजन, कॉमेडियन की ये फोटोज देख हैरान हुए फैंस!

चार साल पहले की थी शादी

भारती सिंह की शादी को 4 साल पूरे हो गए हैं। भारती ने हर्ष लिम्बाचिया ने 3 दिसंबर, 2017 को शादी की थी। दोनों की शादी के फंक्शन 5 दिन गोवा में चले थे। भारती ने 3 साल छोटे हर्ष से सालभर डेटिंग करने के बाद शादी का फैसला लिया था। शादी के बाद दोनों 25 दिन के हनीमून पर गए थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।