लाइव टीवी

BB OTT पर हुई बोल्डनेस की हद पार, Neha Bhasin के अंडरगार्मेंट्स पर हो रही बात, तो Shamita Shetty ले रहीं मसाज

Updated Aug 31, 2021 | 07:27 IST

Contestants Going Bold on Bigg Boss OTT: दिन-पर-दिन बिग बॉस ओटीटी का कंटेट बोल्ड होता जा रहा है। बिग बॉस ओटीटी पर कई कंटेस्टेंट शो पर बोल्डनेस की हद पार करते हुए दिख रहे हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
BB OTT पर बोल्डनेस की हद पार कर रहे हैं ये कंटेस्टेंट
मुख्य बातें
  • BB OTT पर बढ़ रही हैं नेहा भसीन और प्रतीक सहजपाल की नजदीकियां।
  • शमिता शेट्टी को फुट, शोल्डर और बैक मसाज देते हुए दिखे राकेश। 
  • नेहा के अंडरगारमेंट्स पर बात करते हुए दिखे मिलिंद। 

Contestants Crossing Boldness Limit on BB OTT: - छोटे पर्दे का विवादित शो बिग बॉस आए-दिन सुर्खियों में छाया रहता है। शो में चलने वाले ड्रामे, झगड़े और टास्क आए दिन फैंस को आकर्षित करते हैं। मगर, इस बार बिग बॉस शो से ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं जिन्हें देख कर फैंस हैरान हो जा रहे हैं। दरअसल, बिग बॉस अब हद से ज्यादा बोल्ड हो रहा है। शो की शुरुआत में जब करण जौहर ने यह साझा किया था कि, बिग बॉस अब कुछ अलग और बोल्ड होने वाला है। तब इस बात पर किसी ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया था। मगर, अब करण जौहर की बातें सच होती हुई नजर आ रही हैं। बिग बॉस ओटीटी पर कई कंटेस्टेंट ऐसी हरकतें करने लग गए हैं। जिससे इस शो में बोल्डनेस की हद पार हो रही है। 

शो का तापमान बढ़ा रहे हैं नेहा भसीन और प्रतीक सहजपाल
 

बिग बॉस ओटीटी पर बोल्डनेस का तड़का लगाने वाले कंटेस्टेंट्स में से एक नेहा भसीन (Neha Bhasin) और प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal) हैं। अक्सर यह दोनों एक दूसरे के इतने करीब आ जाते हैं कि, लोग अनकंफर्टेबल फील करने लगते हैं। शो में नेहा भसीन और प्रतीक सहजपाल की सिजलिंग केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। एक टास्क के दौरान प्रतीक नेहा का मेकअफ करते हुए दिखे थे। इसके साथ प्रतीक ने नेहा को शोल्डर मसाज भी दिया था। इसी बीच नेहा ने अपनी हद पार कर दी थी। वह प्रतीक के साथ फ्लर्ट करती नजर आ रही थीं। उन्होंने भी प्रतीक को शोल्डर मसाज दिया। मगर, हद तो तब हो गई थी जब उन्होंने प्रतीक को शर्ट पहनने से मना कर दिया था। 

शमिता शेट्टी और राकेश बापट ने लगाया बोल्डनेस का तड़का

जब से शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) बिग बॉस पर आई हैं। तब से वह चर्चा में बनी हुई हैं। शो में शमिता शेट्टी और राकेश बापट की कोमिस्ट्री देख कर यह कहा जा रहा है कि दोनों का रिश्ता बिग बॉस के बाहर भी दिख सकता है। मगर, बिग बॉस के घर में यह दोनों बोल्डनेस की हद पार कर रहे हैं। एक तरफ राकेश शमिता के गर्दन पर टैटू बनाते हुए दिख रहे हैं वहीं, वह शमिता को शोल्डर मसाज के साथ फुट और बैक मसाज देते हुए दिखे।

अंडरगार्मेंट्स पर बात करते हुए दिखे मिलिंद और नेहा

फैंस की सांसें तो तब थम गई थीं जब मिलिंद (Millind Gaba) और नेहा भसीन को अंडरगार्मेंट्स पर बात करते हुए सुना गया था। मिलिंद ने यह सरेआम कहा था कि नेहा अपने बेडरूम में अंडरगार्मेंट्स नहीं पहनती हैं। जिस वजह से मिलिंद अनकंफर्टेबल महसूस करते हैं। इस बात पर काफी बवाल भी मचा था। जसके बाद नेहा को फैंस के साथ दर्शकों के नफरत का भी सामना करना पड़ा था। उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।