लाइव टीवी

Divyanka Tripathi के घर कोरोना का कहर, टीवी एक्ट्रेस की चाची राखी त्रिपाठी का हुआ निधन

Updated Apr 16, 2021 | 19:24 IST

Divyanka Tripathi Aunt Death: टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने आज अपनी चाची को खो दिया है। दिव्यांका की चाची राखी त्रिपाठी का कोरोना से निधन हो गया है...

Loading ...
दिव्यांका त्रिपाठी।
मुख्य बातें
  • कोरोना की दूसरी लहर ने पहले से भी ज्यादा भयावह स्थिति बना दी है।
  • कई पहले ही अपने प्रियजनों को इस घातक बीमारी में खो चुके हैं।
  • अब दिव्यांका त्रिपाठी के घर से भी दुखद खबर सामने आ रही है। 

कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने पहले से भी ज्यादा भयावह स्थिति बना दी है। लगातार कोरोना पॉजिटिव लोगों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। कई घरों को कोरोना ने बर्बाद कर दिया है। जबकि बहुत सारे लोग अपने स्वास्थ्य के बारे में तनाव महसूस कर रहे हैं। कई पहले ही अपने प्रियजनों को इस घातक बीमारी में खो चुके हैं। अब दिव्यांका त्रिपाठी के घर से भी दुखद खबर सामने आ रही है। 

खबर है कि टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने आज अपनी चाची को खो दिया है। दिव्यांका की चाची राखी त्रिपाठी का कोरोना से निधन हो गया है। दिव्यांका की मां नीलम त्रिपाठी ने अपने सोशल मीडिया पर इस दुखद खबर को शेयर किया है। 

दिव्यांका त्रिपाठी की मां ने कुछ घंटे पहले किए अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, 'मेरी देवरानी राखी त्रिपाठी का स्वर्गवास हो गया। सभी से अनुरोध है कि घर में रहें और सुरक्षित रहें।'

अभी इस दुर्भाग्यपूर्ण खबर पर दिव्यांका की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया है। आपको बता दें, टीवी इंडस्ट्री ही नहीं बॉलीवुड में भी COVID-19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कई कलाकार वायरस के शिकार हो गए हैं। महाराष्ट्र में लॉकडाउन के कारण, टीवी और फिल्म की शूटिंग अब अप्रैल के अंत तक के लिए पूरी तरह से बंद कर दी गई है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।