लाइव टीवी

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Twist: चव्हाण निवास आएगी ऐसी खबर कि हिल जाएगी नींव, विराट और पाखी के उड़ जाएंगे होश

Updated Sep 06, 2022 | 06:44 IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Twist: स्टार प्लस के लोकप्रिय सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट आने वाला है जिसके बाद विराट, पत्रलेखा और पूरे चव्हाण निवास के होश उड़ जाएंगे।

Loading ...
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Twist

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Twist: स्टार प्लस के लोकप्रिय सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट आने वाला है जिसके बाद विराट, पत्रलेखा और चव्हाण निवास के हर सदस्य के होश उड़ जाएंगे। एक तरह से इस ट्विस्ट के बाद चव्हाण निवास की नींव हिल जाएगी और कई लोगों के सामने धर्मसंकट की स्थिति आ जाएगी। 

अभी तक आपने देखा कि भवानी काकू और अश्विनी के लाख समझाने के बाद विराट (नील भट्ट) अपनी दूसरी बीवी पत्रलेखा (ऐश्वर्या शर्मा) के साथ हनीमून पर मालदीव जाने को तैयार हुआ है। वह अब अपने अतीत को भुलाकर पत्रलेखा के साथ नई जिंदगी शुरू करने को तैयार हो गया है। इसी बीच विराट को अपने बेटे विनायक के पैरों में इंप्रूवमेंट नजर आता है।

कॉलेज के कैंप ने डॉ. सई (आयशा सिंह) ने विनायक का ख्याल रखा था और उसे पैरों पर लगाने के लिए एक लेप दिया था। डॉक्टर कहते हैं कि अगर वही डॉक्टर विनायक का इलाज करेगी तो उसकी इंप्रूवमेंट और अच्छी होगी। ऐसे में अपने बेटे की खातिर विराट पाखी के साथ पहले उस डॉक्टर से मिलने निकलता है। 

Also Read: 'अनुपमा' रुपाली गांगुली और बा ने मुंह से निकाली साइरन की आवाज, फनी क्लिप के साथ लिखा- 'सतर्क रहें'

आप देखेंगे कि जब विराट और विनायक डॉक्टर के पास जा रहे होंगे तो विनायक उनसे घर का पता पूछने के लिए फोन करेगा। फोन स्पीकर पर होगा और पता बताने से पहले वह कहेगी- हलो, मैं डॉक्टर सई जोशी...। फोन पर इतना सुनकर विराट के होश उड़ जाएंगे क्योंकि डॉक्टर सई जोशी कोई और नहीं, बल्कि विराट की पहली बीवी है जिसका पांच साल पहले हादसे में कुछ पता नहीं चला और सबने ये मान लिया कि सई अब नहीं रही। 

विनायक भी सई का बेटा है। सई के जिंदा होने का सच जब सबके सामने आएगा तो चव्हाण निवास में भयंकर तूफान आ जाएगा क्योंकि विराट अब पाखी से शादी कर चुका है। ऐसे में ना केवल विराट, बल्कि चव्हाण निवास के कई सदस्य धर्मसंकट में उलझ जाएंगे। इस सच के आने के बाद पत्रलेखा और विराट के हनीमून पर भी ग्रहण
लग जाएगा। 

  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।