लाइव टीवी

KBC 14: दो लाइफ लाइन के इस्तेमाल के बाद भी रुपिन शर्मा नहीं बता पाए उत्तर, क्या आप जानते हैं सही जवाब?

Updated Aug 19, 2022 | 07:11 IST

KBC 14: कौन बनेगा करोड़पति 14 में रुपिन शर्मा हॉट सीट पर पहुंचे और 6 लाख 40 हजार रुपये जीतकर गए। वो 12.5 लाख रुपये के लिए पूछे गए सवाल का जवाब नहीं दे सके।

Loading ...
Kaun Banega Crorepati 14
मुख्य बातें
  • कौन बनेगा करोड़पति 14 में हॉट सीट पर पहुंचे रुपिन शर्मा।
  • रुपिन ने शो 12.50 लाख रुपये के सवाल पर छोड़ा शो।
  • क्या आप जानते हैं इस सवाल का सही जवाब?

कौन बनेगा करोड़पति 14 में हॉट सीट पर इस बार इतने खास कंटेस्टेंट पहुंचे कि खुद अमिताभ बच्चन ने उनका ऑटोग्राफ मांग लिया। यहां पहुंचे रुपिन शर्मा जो डायरेक्टर जनरल प्रिजन ऑफ नागालैंड हैं। शो में रुपिन ने बताया कि उन्होंने ही गैंगस्टर और आतंकवादी अबू सालेम को गिरफ्तार किया था, जो 1993 मुंबई सीरियल धमाकों का दोषी भी है। इसके चलते अमिताभ बच्चन ने रुपिन से उनका ऑटोग्राफ मांगा।

Also Read: KBC 14: 50 लाख रुपये के इस सवाल का जवाब जानते हैं आप? जिसपर विमल ने छोड़ा शो

शो में रुपिन ने 6 लाख 40 हजार रुपये जीते। वो अगले यानी 12.50 लाख रुपये के सवाल का जवाब नहीं जानते थे, जिसके चलते उन्होंने शो क्विट कर दिया। हालांकि इस सवाल पर उन्होंने अपनी दो लाइफ लाइन का इस्तेमाल किया लेकिन वो इसका जवाब नहीं दे सके। क्या था रुपिन से पूछा गया 12.50 लाख रुपये का सवाल। 

आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए, किस यूरोपियन शहर के महापौर ने 30 मई, 2022 को एक विशेष ट्राम रवाना की थी?
A. पोजनन
B. वारसॉ
C. व्रोक्लॉ
D. क्रकाउ     

रुपिन ने इस सवाल में मदद के लिए अपनी दो लाइफ लाइन का इस्तेमाल किया। उन्होंने पहले वीडियो कॉल ए फ्रेंड का इस्तेमाल किया। जिन्होंने विकल्प B की ओर इशारा किया। बाद में रुपिन ने इस सवाल पर 50-50 लाइफ लाइन भी इस्तेमाल की जिसमें विकल्प B चला गया। रुपिन इस सवाल का जवाब नहीं जानते थे इसलिए उन्होंने शो क्विट कर दिया। बता दें कि इस सवाल की सही जवाब है  C. व्रोक्लॉ

Also Read: KBC 14: एक करोड़ के इस सवाल ने चकराया आयुष गर्ग का दिमाग, क्या आप जानते हैं सही जवाब?

6 लाख 40 हजार के लिए पूछा गया ये सवाल

किस भारतीय लेखक या लेखिका की मां, राज्य उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश बनने वाली पहली महिला थीं?
A. अमिताव घोष
B. समित बासु
C. विक्रम सेठ
D. अशोक बैंकर

इस सवाल की सही जवाब है C. विक्रम सेठ

रुपिन ने शो में बिग बी को बताया कि उनके साथी कहते हैं कि वह जिस भी काम को करते हैं, उसमें युवा काफी ज्यादा तारीफ करते हैं। रुपिन ने यह भी कहा, 'जेल का अब स्वरूप बदल गया है। जेल अब सुधार गृह बन गया है।' 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।