लाइव टीवी

पैंट उतार कर प्रतीक सहजपाल और उमर रियाज ने की मुनमुन दत्ता को पटाने की कोशिश, एक्ट्रेस के उड़े होश 

Updated Mar 16, 2022 | 22:53 IST

Khatra Khatra Khatra 2 Latest Update: भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के शो खतरा खतरा खतरा 2 में देखा गया कि मुनमुन दत्ता को पटाने के लिए प्रतीक सहजपाल और उमर रियाज आपस में भिड़ जाते हैं। ‌यह दोनों अपनी शर्ट और पैंट उतार कर अदाकारा को इंप्रेस करने की कोशिश करते हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Pratik Sehajpal, Munmun Dutta And Umar Riaz
मुख्य बातें
  • खतरा खतरा खतरा 2 में देखा गया दिलचस्प नजारा।
  • मुनमुन को पटाने के लिए आपस में भिड़े प्रतीक और उमर।
  • टीवी पर दोनों ने उतारे अपने शर्ट और पैंट।

Khatra Khatra Khatra 2 Updates: भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया अपने शो खतरा खतरा खतरा के सीजन 2 की वजह से आए दिन सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस टीवी रियलिटी शो के एपिसोड्स में कई टीवी सेलिब्रिटीज आते हैं जिनके साथ भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया टास्क करते हैं। खतरा खतरा खतरा के सीजन 2 के आने वाले एपिसोड में तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम मुनमुन दत्ता को देखा जाएगा। मुनमुन दत्ता के साथ इस टीवी रियलिटी शो में बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट प्रतीक सहजपाल और उमर रियाज भी नजर आएंगे। भारती सिंह के कहने पर प्रतीक सहजपाल और उमर रियाज एक दूसरे को कड़ी टक्कर देंगे और यह दोनों मुनमुन दत्ता को इंप्रेस करने की कोशिश करेंगे। इस रियलिटी शो में यह देखा जाएगा कि यह दोनों अपना शर्ट और पैंट उतार कर मुनमुन दत्ता को इंप्रेस करने की कोशिश करते हैं। वहीं, इन्हें देखकर मुनमुन दत्ता के होश उड़ जाते हैं।

Also Read: भारती सिंह को इतने महीने तक नहीं थी अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी, सेट पर करती थीं ये काम

सामने आया नया प्रोमो

खतरा खतरा खतरा सीजन 2 का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें भारती और उनके पति हर्ष प्रतीक और उमर को एक चैलेंज देते हैं। यह दोनों प्रतीक और उमर को चैलेंज देते हैं कि दोनों में से कौन मुनमुन दत्ता को इंप्रेस कर पाएगा। जिसके बाद प्रतीक और उमर अपना शर्ट निकाल कर अपनी बॉडी फ्लाॅन्ट करते हैं और अपने सिक्स पैक एब्स दिखाने लग जाते हैं। जिसके बाद मुनमुन इन दोनों को चीयर करने लग जाती हैं लेकिन जब यह दोनों अपना शर्ट उतारने लगते हैं तब उनके होश उड़ जाते हैं। वहीं, भारती सिंह की नजरें प्रतीक और उमर की बॉडी पर टिक जाती हैं। 

Also Read: तीन बच्चों के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर घंटों फंसी रहीं टीजे सिद्धू, वीजा की वजह से नहीं कर पाईं बोर्ड

उमर रियाज और प्रतीक सहजपाल अपना शर्ट और पैंट उतार कर शो का तापमान बढ़ा देते हैं। इसके बाद प्रतीक शर्ट के साथ अपनी पैंट भी उतारने लग जाते हैं। प्रतीक सहजपाल को पीले रंग के कार्टून प्रिंटेड बॉक्सर्स में देखा गया। प्रतीक के बाद उमर भी अपना पैंट उतारने लग जाते हैं। हाल ही में प्रतीक को निक्की तंबोली के साथ देखा गया था जहां वह निक्की को प्रपोज करते हुए नजर आए थे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।