लाइव टीवी

Ramayan On Air Again: दीपिका चिखलिया का टीवी शो हुआ ऑन एयर, रामायण रचने जा रहा नया इतिहास

Updated Apr 15, 2021 | 20:13 IST

TV Show Ramayan On Air: रामायण शो ने पिछले साल रिकॉर्ड-तोड़ टीआरपी पाई थी। साथ ही राम (अरुण गोविल), लक्ष्मण (सुनील लहरी) और सीता को उनके किरदार के लिए खूब सराहना मिली थी...

Loading ...
दीपिका चिखलिया।
मुख्य बातें
  • साल 2020 रिपीट मोड में है।
  • महाराष्ट्र में 15 दिनों का लॉकडाउन शुरू हो गया है।
  • अब फिर से टीवी शो रामायण प्रसारित होगा।

ऐसा लगता है कि साल 2020 रिपीट मोड में है। महाराष्ट्र में 15 दिनों के लॉकडाउन के साथ ही छोटे परदे पर एकबार फिर से टीवी शो रामायण एक बार फिर प्रसारित होगा। रामानंद सागर के रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया ने सोशल मीडिया पर दर्शकों के लिए ये खुशखबरी शेयर की है। 

दीपिका चिखलिया ने सीता के लुक वाली एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'इस बात को शेयर करने के लिए बहुत उत्साहित हूं कि रामायण इस साल फिर से छोटे पर्दे पर प्रसारित हो रहा है। रामायण पिछले साल लॉकडाउन के दौरान प्रसारित हुआ था और ऐसा लग रहा है कि इतिहास खुद को दोहरा रहा है। यह शो न केवल मेरे जीवन का, बल्कि हजारों भारतीय परिवारों का एक बड़ा हिस्सा रहा है। हमारे समुदाय का हिस्सा बनें और आने वाली पीढ़ियों के साथ रामायण के ज्ञान को शेयर करें। रामानंद सागर की 'रामायण' देखने के लिए रोजाना शाम 7 बजे स्टार भारत पर ट्यून करें।'

दीपिका के फैन्स इस खबर को सुनकर बेहद उत्साहित हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'इस महाकाव्य को देखने के लिए हम कितना खुश हैं, यह व्यक्त नहीं कर सकते। एक शो जो एकदम वास्तविक लगता है। सभी एक्सप्रेशन परफेक्ट इमोशनल परफेक्ट... आप सभी लोग सच में लीजेंड हं। हमारे लॉकडाउन को एक आशीर्वाद बनाने के लिए धन्यवाद। सभी को ढेर सारा प्यार और सम्मान।'

आपको बता दें, रामायण शो ने पिछले साल रिकॉर्ड-तोड़ टीआरपी पाई थी। सोशल मीडिया पर फैन्स ने न केवल शो को पसंद किया था बल्कि इसका कंटेंट भी खूब चर्चा में रहा था। कई लोगों ने इस तथ्य की सराहना की थी कि लॉकडाउन ने युवा पीढ़ी को अपने परिवारों के साथ इन कार्यक्रम को देखने का मौका मिला। अभिनेताओं को भी विशेष रूप से राम (अरुण गोविल), लक्ष्मण (सुनील लहरी) और सीता को उनके किरदार के लिए खूब सराहना मिली थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।