लाइव टीवी

Rucha Hasabnis Pregnant: 'साथ निभाना साथिया' की एक्ट्रेस दूसरी बार बनने वाली है मां, रुचा हसब्निस ने खुद दी जानकारी

Rucha Hasabnis
Updated Aug 19, 2022 | 09:14 IST

मशहूर टीवी सीरियल साथ निभाना साथिया में राशि का रोल निभाकर मशहूर हुई एक्ट्रेस रुचा हसब्निस प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं।

Loading ...
Rucha HasabnisRucha Hasabnis
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Rucha Hasabnis
मुख्य बातें
  • ' साथ निभाना साथिया' की एक्ट्रेस रुचा हसब्निस प्रेग्नेंट हैं।
  • रुचा जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी।
  • रुचा ने सोशल मीडिया के जरिए सेकंड प्रेग्नेंसी की जानकारी दी।

मशहूर टीवी सीरियल साथ निभाना साथिया में नजर आई एक्ट्रेस रुचा हसब्निस किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। शो में उन्होंने राशि का रोल प्ले किया था जिसमें उन्हें काफी पसंद किया गया था। अब रुचा ने फैंस को खुशखबरी देते हुए अपनी सेकंड (दूसरी) प्रेग्नेंसी की जानकारी दी है। रुचा ने सोशल मीडिया पर खास फोटो शेयर की। 

रुचा ने किया ये पोस्ट

रुचा ने अपनी बेटी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की जिसमें वो हाथ में पेंट ब्रश व्हाइट बोर्ड के सामने खड़ी हैं, जिसपर लिखा है Big Sister यानी बड़ी बहन। इस पोस्ट को शेयर कर रुचा ने लिखा, 'प्यार करने के लिए एक और' इसके साथ उन्होंने #comingsoon का इस्तेमाल किया। मालूम हो कि रुचा ने 10 दिसंबर 2019 को अपनी बेटी को जन्म दिया था।

Also Read: जानिए अब कहां पर हैं साथ निभाना साथिया की 'राशि' रुचा हसब्निस, कभी एक एपिसोड की इतनी लेती थीं फीस

फैंस और सेलेब्स दे रहे बधाई

रुचा ने जैसे ही सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी फैंस और सेलेब्स ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया। देवोलीना भट्टाचार्जी और अदा खान ने भी पोस्ट पर कमेंट किया। इसके अलावा फैंस ने भी उन्हें बधाई देते हुए कमेंट्स की बौछार कर दी। 

साल 2015 में की थी शादी

रुचा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने  26 जनवरी, 2015 को पारंपरिक महाराष्ट्रीयन स्टाइल से अपने दोस्त राहुल जगदाले से शादी कर ली थी। शादी के बाद वो साल 2019 में पहली बार मां बनी थीं। शादी के बाद से वो छोटे पर्दे से दूर हैं लेकिन सोशल मीडया के जरिए फैंस से जुड़ हुई हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और इन दिनों प्रेग्नेंसी को एन्जॉय कर रही हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।