लाइव टीवी

4 महीनों के बाद जिम लौटीं TMKOC फेम Munmun Dutta, ट्रांसफॉरमेशन फोटो शेयर कर बताया अपना वेट लॉस सीक्रेट 

Updated Nov 13, 2021 | 00:20 IST

Munmun Dutta Weight Loss: टीवी अदाकारा मुनमुन दत्ता ने हाल ही में अपना ट्रांसफॉर्मेशन फोटो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है जिसे देखने के बाद फैंस हैरान रह गए हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
मुनमुन दत्ता
मुख्य बातें
  • तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी का किरदार निभाती हैं मुनमुन दत्ता। 
  • 4 महीने बाद जिम लौटीं टीवी एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता। 
  • टीवी एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने शेयर किया अपना वेट लॉस सीक्रेट।

Munmun Dutta Weight Loss Secret And Transformation Photo: टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में बबीता जी (Babita Ji) का किरदार निभाने वालीं अदाकारा मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) एक बार फिर सुर्खियों में छा गई हैं। हाल ही में मुनमुन दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपना एक ट्रांसफॉरमेशन फोटो शेयर किया है जिसे देखने के बाद उनके फैंस हैरान हैं। यह तस्वीर शेयर करने के साथ मुनमुन दत्ता ने फैंस के साथ अपने वेट लॉस जर्नी के बारे में साझा किया है। मुनमुन दत्ता ने यह तस्वीर शेयर करने के साथ अपने फैंस को बताया कि अपना वजन घटाने के लिए वह एक बैलेंस डाइट ले रही थीं और रोजाना एक्सरसाइज कर रही थीं। यही वजह है कि एक बार फिर उन्हें अपनी टोन्ड बॉडी मिल गई है। 

4 महीने बाद मुनमुन दत्ता ने जिम किया जाॅइन 

सोशल मीडिया पर मुनमुन दत्ता की यह तस्वीर जमकर वायरल हो रही है जिसमें एक तरफ मुनमुन दत्ता ने अपनी पुरानी तस्वीर लगाई है और दूसरी तरफ अपनी नई तस्वीर लगाई है। इन दोनों तस्वीरों को देखकर फर्क साफ नजर आ रहा है। यह तस्वीर शेयर करने के साथ मुनमुन दत्ता ने बताया कि उन्होंने @itsallaboutjourney के साथ कोलैबोरेट किया और उनका प्रोग्राम जाॅइन किया जिससे उन्हें काफी प्रेरणा मिली। मुनमुन दत्ता ने बताया कि वेट लॉस के लिए वह लगातार हेल्दी डाइट लेती थीं और रोजाना एक्सरसाइज करती थीं। इसके साथ मुनमुन दत्ता ने बताया कि वह तकरीबन 4 महीने बाद जिम लौटी हैं। जिम वापस आने के बाद उन्हें काफी अच्छा महसूस हो रहा है और एक बार फिर वह परफेक्ट बॉडी पाने के लिए सफर पर निकल चुकी हैं। 

इस तस्वीर को देखने के बाद साफ पता चल रहा है कि मुनमुन दत्ता ने अपना काफी वजन कम किया है। इस तस्वीर में मुनमुन दत्ता काफी खुश और फ्रैश नजर आ रही हैं। हाल ही में मुनमुन दत्ता ने एक नया घर लिया है जिसकी खबर उन्होंने अपने फैंस के साथ शेयर की थी। इसके साथ उन्होंने अपने नए घर की तस्वीरें भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।