लाइव टीवी

TV News: Ravi Dubey का एक महीने में जबरदस्त ट्रांसफॉरमेशन, रामायण की सीता Dipika Chikhlia का फिल्मी अंदाज

Updated Jul 16, 2021 | 01:05 IST

Top TV News, TV News Wrap 15 July 2021: दिशा परमार और राहुल वैद्य की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आई हैं। शहनाज गिल का दिलचस्प फोटो फिल्मफेयर मैगजीन में नजर आया। दिन की टीवी जगत से जुड़ी खबरें यहां जानिए।

Loading ...
टॉप टीवी न्यूज 15 जुलाई 2021
मुख्य बातें
  • फिल्मफेयर के कवरपेज पर नजर आईं एक्ट्रेस शहनाज गिल
  • रवि दुबे ने शेयर की एक महीने में जबरदस्त ट्रांसफॉरमेशन की तस्वीरें
  • शादी से पहले हल्दी सेरेमनी में राहुल वैद्य और दिशा परमार की मस्ती

15th Ju।y Top TV News in Hindi: छोटे परदे से जुड़े मनोरंजन जगत यानी टीवी इंडस्ट्री से गुरुवार, 15 जुलाई 2021 को कई चर्चित खबरें सामने आईं हैं, जिनकी चर्चा दिन भर बनी रही। तो आइए यहां एक नजर डालते हैं पूरे दिन की खास और चर्चित टीवी न्यूज पर। (TV News Today in Hindi)
फिल्मफेयर मैगजीन के कवर पेज पर नजर आईं शहनाज़ गिल (Shahnaz Gi।। morden ।ook on Fi।mfare cover)
सोशल मीडिया पर बिग बॉस से मशहूर हुईं शहनाज गिल ने फिल्मफेयर के पेज वाली तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। फिल्मफेयर की ओर से भी अपने इंस्टाग्राम पेज से उनके कवर पेज वाली तस्वीर को शेयर किया है। तस्वीर में शहनाज को ट्रांसपेरेंट ड्रेस में देखा जा सकता है। इसके साथ ही शहनाज गिल का हेयरस्टाइल और उनकी ड्रेस के साथ मेकअप भी फैंस का ध्यान खींच रहा है।

कोविड के बाद एक महीने में रवि दुबे का जबरदस्त ट्रांसफॉरमेशन (Ravi DubeyTransformation in one month)

कोरोना से रिकवर होने के बाद रवि दुबे ने अचानक अपने फैंस को हैरान कर दिया है। एक्टर ने अपने दो फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए। एक 12 जून का और दूसरा 12 जुलाई का, दोनों में एक्टर की फिजिक में बहुत बड़ा अंतर दिख रहा है। कोरोना से ठीक होने के बाद रवि दुबे ने दावा किया है कि बिना किसी सप्लीमेंट के उन्होंने एक महीने में बॉडी बनाकर यह ट्रांसफॉरमेशन किया है।

Rahu। Vaidya और Disha Parmar की हल्दी सेरेमनी की फोटोज:

16 जुलाई को दिशा परमार और राहुल वैद्य हमेशा के लिए एक-दूसरे के होने जा रहे हैं। बुधवार को दिशा की मेहंदी रस्म की तस्वीरें सोशल मीडिया में छाने के बाद गुरुवार को हल्दी रस्म हुई, जिसमें दिशा ने अपने दोस्तों और परिवार मस्ती की और इसकी तस्वीरें भी अब वायरल हो रही हैं। दिशा ने तस्वीरें अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर की हैं।

Kapi। Sharma ने पुरानी तस्वीर के साथ शेयर की यादगार यादें:
कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो के होस्ट करने वाले कपिल शर्मा इन दिनों टीवी से अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। कपिल शर्मा हाल ही में दूसरी बार पिता बने। इसके चलते वह पैटरनिटी ब्रेक पर हैं। हालांकि इस बीच कपिल सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और अपनी पुरानी तस्वीरें शेयर भी करते रहते हैं।

वह अक्सर अपने कॉलेज के दिनों की तस्वीरें शेयर करते हैं, जिनमें कई बार फैंस के लिए उन्हें पहचानना असंभव होता है। हाल ही में कपिल ने ऐसी ही एक तस्वीर शेयर की है।

Ramayan की सीता Dipika Chikhlia कश्मीर पर बनी फिल्म के सीन से अपनी तस्वीर:
रामानंद सागर के लोकप्रिय धार्मिक सीरियल 'रामायण' में एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने मां सीता का पात्र निभाया था। आज भी दीपिका चिखलकिया को लोग बहुत पसंद करते हैं और सोशल मीडिया पर फॉलो भी करते हैं। लॉकडाउन में 'रामायण' के पुन: प्रसारण के बाद इस शो के सभी पात्रों समेत दीपिका भी अब काफी सुर्खियों में आ गई थीं। तब से वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं।

आए दिन दीपिका अपनी और अपने अपने वाले प्रोजेक्ट्स से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। इसी बीच दीपिका ने अपनी कुछ फोटोज शेयर कीं। तस्वीरें दीपिका की आने वाली फिल्म 'गालिब' की शूटिंग के दौरान ली गईं जिनमें उनका लुक काफी अलग दिख रहा है।

Pandya Store एक्ट्रेस Shiny Doshi ने बॉयफ्रेंड ।avesh Khairajani से की शादी:
टीवी शो पांड्या स्टोर की एक्ट्रेस शाइनी दोशी ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड लवेश खैरजानी से शादी कर ली है। शाइनी और लवेश नाम का यह कपल 15 जुलाई को मुंबई में एक सादा पारंपरिक विवाह समारोह का घर पर ही हिस्सा बना। इस शादी के समारोह की कई तस्वीरें और वीडियो अब इंटरनेट पर सामने आ गई हैं और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।