लाइव टीवी

भागकर भी शादी नहीं कर पाएंगे अक्षरा-अभिमन्यु, अरोही उठाएगी बड़ा कदम, ये रिश्ता क्या कहलाता है में आएंगे 3 बड़े ट्विस्ट

Updated Jan 21, 2022 | 15:31 IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 3 twist in TV Serial: कहानी में बड़ा ट्विस्ट आएगा जब मंजरी, अभिमन्यु और अक्षरा को एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते हुए देखेगी। घर से भागेंगे अक्षरा-अभिमन्यु...

Loading ...
ये रिश्ता क्या कहलाता है।
मुख्य बातें
  • शादी के दिन भाग जाएंगे अक्षरा-अभिमन्यु
  • आरोही रोकेगी अभिमन्यु और अक्षरा की शादी
  • ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी में आएंगे 3 बड़े ट्विस्ट

ये रिश्ता क्या कहलाता है की आने वाली कहानी में कई बड़े और बेहतर ट्विस्ट आने वाले हैं और हम सचमुच नहीं चाहते कि आप इन्हें मिस करें। क्योंकि अब अभिरा के प्यार को कबूल करने का समय आ गया है। जैसा कि हर्षवर्धन, मंजरी को अभिमन्यु से दूर रखने के लिए कुलदेवी मंदिर भेजता है क्योंकि उसे डर है कि उसे सच्चाई पता चल जाएगी। लेकिन आधे रास्ते में नील उसे मंदिर जाने के लिए कहता है। अब कहानी में बड़ा ट्विस्ट आएगा जब मंजरी, अभिमन्यु और अक्षरा को एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते हुए देखेगी। मंजरी, अभिमन्यु से बहुत प्यार करती है और उसके लिए वह कुछ भी कर सकती है। अब मंजरी यह जानकर सब कुछ कैसे बदलेगी कि उसका बेटा अक्षरा से प्यार करता है, आरोही से नहीं? इसके अलावा ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी में आएंगे 3 बड़े ट्विस्ट....

शादी के दिन भाग जाएंगे अक्षरा-अभिमन्यु
ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी में आखिरकार अभिमन्यु और अक्षरा की शादी देखने को मिलने वाली है। शो YRKKH के नए प्रोमो में बेहतरीन शादी का कार्ड दिखाया गया है जिसमें बारात के ठीक सामने दूल्हा और दुल्हन भाग रहे हैं। दुल्हन (अक्षरा) गिटार के साथ है जबकि दूल्हा उर्फ हमारा अभिमन्यु अपनी बाइक के साथ है। शो की कहानी में आगे बस यही अभिमन्यु और आरोही की शादी के दिन होने वाला है। हालांकि यह अभिमन्यु और आरोही की शादी है लेकिन असल में अभिमन्यु, अक्षरा से शादी करेगा। अभिमन्यु और अक्षरा सभी लोगों के खिलाफ शादी करने के लिए ही साथ में भागने वाले हैं। क्या परिवार उनकी शादी को स्वीकार करेगा? ये देखना होगा। 

आरोही रोकेगी अभिमन्यु और अक्षरा की शादी
जैसा कि अभिमन्यु लास्ट टाइम पर अक्षरा के साथ भागकर शादी करने का फैसला करेगा। दूसरी ओर बिड़ला परिवार के सदस्यों को अभिमन्यु के लापता होने की चिंता बढ़ जाएगी। वे शादी की रस्मों के लिए समय पर गोयनका हाउस पहुंचेंगे और सबको सूचित करेंगे कि अभिमन्यु गायब है। तभी हैरान आरोही खुलासा करेगी कि अक्षरा भी गायब है। आरोही, अभिमन्यु और अक्षरा की लव मैरिज होने नहीं दे सकती है। ऐसे में वो दुल्हन के रूप में अपनी शादी रोकने के लिए खुद दौड़ेगी। क्या अभिमन्यु-अक्षरा की शादी रोकने के लिए आरोही समय पर पहुंच पाएगी?

अक्षरा करेगी एंड टाइम पर शादी से इंकार 
सीरियल में आरोही उन्हें रोकने के लिए सामने आएगी। दिलचस्प बात यह है कि यह सिर्फ अंत नहीं है बल्कि अभिमन्यु और अक्षरा के प्यार और विद्रोह की शुरुआत है। आने वाली कहानी में इस शादी में ट्विस्ट यह है कि अभिमन्यु, अक्षरा से शादी करना चाहता है लेकिन अक्षरा नहीं। अक्षरा अपने परिवार के खिलाफ विद्रोह नहीं कर सकती है और इसलिए वह वो एक बड़ी बात कहेगी। अक्षरा कहेगी कि अभिमन्यु से अपने माता-पिता और परिवार के आशीर्वाद के बिना शादी नहीं कर सकती है। इस तरह दोनों शादी से पीछे हट जाएंगी, लेकिन पूजा जरूर करेंगे। अब जब आरोही, बिरला और गोयनका परिवार के साथ मंदिर पहुंचेगी तो बड़ा धमाका होगा। अब अभिरा की शादी नहीं तो आगे क्या होगा बड़ा ड्रामा? ये देखना होगा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।