लाइव टीवी

Veham Song: आसिम रियाज-साक्षी मलिक का नया गाना वहम हुआ रिलीज, अरमान मलिक की आवाज ने बनाया फैन्स को दीवाना

Updated Dec 14, 2020 | 14:16 IST |

Asim Riaz Sakshi Malik Song Veham: साक्षी मलिक और असीम रियाज का मचअवेटेड म्यूजिक वीडियो वहम (Veham) रिलीज होते ही दर्शकों का दिल जीत रहा है

Loading ...

बिग बॉस 13 फेम असीम रियाज (Asim Riaz) का नया गाना रिलीज हो गया है। साक्षी मलिक और असीम रियाज के इस मचअवेटेड म्यूजिक वीडियो का नाम वहम (Veham) है जो कि रिलीज होते ही दर्शकों का दिल जीत रहा है। म्यूजिक वीडियो वहम की कहानी एकतरफा प्यार की है। जिसमें एक पेंटर लड़का बचपन से अपनी दोस्त को प्यार करता है लेकिन वो कभी अपने दिल की बात कह नहीं पाता है। वो सिर्फ अपनी पेंटिंग और ख्यालों में अक्सर प्यार का इजहार करता है। लड़के को अपनी लेडी लव के पास आने का एक मौका भी मिलता है। हालांकि उसे अपना प्यार मिलता है या नहीं? कहानी की एंडिंग क्या होती है? ये जानने के लिए आपको आसिम रियाज का ये खूबसूरत रोमांटिक ट्रैक देखना पड़ेगा। आसिम रियाज और साक्षी मलिक का ये गाना बेहद रुमानी दिख रहा है। इस गाने को टी-सीरिज ने लॉन्च किया है। गाने को आवाज अरमान मलिक ने दी है। साथ ही म्यूजिक मनन भारद्वाज और लीरिक्स रश्मि विराग ने लिखे हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।