लाइव टीवी

बड़े अच्छे लगते हैं 2 को लेकर राम- प्रिया ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बोले- शो में आने वाला है नया मोड

Updated Aug 20, 2022 | 01:43 IST

Bade Acche lagte hai 2 : सोनी टीवी के पॉपुलर शो बड़े अच्छे लगते हैं 2 दर्शकों को बेहद पसंद है। राम और प्रिया की जोड़ी दर्शकों की फेवरेट है। शो को ऑन एयर हुए एक साल हो गए। इस खास मौके पर नकुल और दिशा ने अपनी जर्नी बताई। साथ ही दोनों ने कहा ये शो बड़े अच्छे लगते हैं से अलग है।

Loading ...

Bade Acche lagte hai 2 : सोनी टीवी के पॉपुलर शो बड़े अच्छे लगते हैं 2 को पूरे एक साल हो गए हैं। दर्शक राम और प्रिया की जोड़ी में नकुल और दिशा को बेहद पसंद करते हैं। प्रिया ने बताया कि उन्हें 15 दिन के अंदर ही सेलेक्ट किया गया। उस दौरान वो शादी की तैयारियों में बिजी थीं। नकुल और प्रिया ने कहा हम कभी भी 'बड़े अच्छे लगते हैं' को रिप्लेस नहीं कर सकते हैं। वो एक आइकोनिक शो है। हमारे शो का बस नाम एक है, लेकिन बाकी चीजें अलग है। नकुल ने कहा वो हमारे सीनियर्स हैं, हमने उस शो को ऑडियंस की तरह देखा था। हम कभी भी उनके नाम को खराब नहीं करना चाहेंगे। नकुल ने अपने कैरेक्टर राम कपूर को लेकर कहा कि मेरे लिए सब कुछ नया था। हर एक्टर का अपना एक्सपीरियंस होता है, जिसके साथ वो उस कैरेक्टर को करता है। नकुल और दिशा ने बताया कि अपकमिंग एपिसोड में दर्शकों को बहुत मजा आने वाला है क्योंकि हमें वो सीन शूट करने में एक्साइटमेंट हुई। शो के लीप पर दोनों स्टार्स ने कहा कि कुछ नया आता है तो अच्छा लगता है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।