लाइव टीवी

Humko Tum Mil Gaye Song Out: र‍िलीज हुआ हिना खान-धीरज धूपर का नया गाना, फैंस को पसंद आई जोड़ी

Updated Sep 15, 2020 | 14:17 IST |

Humko Tum Mil Gaye Song Out: टीवी पर अक्षरा का किरदार निभाकर मशहूर हुईं अदाकारा हिना खान का नया वीडियो सॉन्‍ग रिलीज हो गया है। इस वीडियो में उनकी जोड़ी धीरज धूपर के साथ बनी है।

Loading ...
मुख्य बातें
  • र‍िलीज हुआ ह‍िना खान का नया गाना हमको तुम म‍िल गए
  • धीरज धूपर के साथ ह‍िना खान ने जीता फैंस का द‍िल
  • कुछ ही घंटे में म‍िले 10 लाख व्‍यूज, फैंस को भाया गाना

Humko Tum Mil Gaye Song Out: टीवी पर अक्षरा का किरदार निभाकर मशहूर हुईं अदाकारा हिना खान का नया वीडियो सॉन्‍ग हमको तुम म‍िल गए रिलीज हो गया है। इस वीडियो में उनकी जोड़ी धीरज धूपर के साथ बनी है। हिना और धीरज का ये वीडियो एक रोमांटिक वीडियो है, जिसको लोग काफी पसंद कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही हिना खान ने इस गाने का टीजर शेयर कर फैंस को जानकारी दी थी। गाने में हिना खान का अंदाज बेहद दिलकश नजर आ रहा है। 

एकता कपूर के सुपरनैचिरल टीवी शो 'नागिन 5' में हिना खान और धीरज धूपर एक दूसरे के अपोजिट नजर आए थे और अब इस वीडियो में साथ आकर उन्‍होंने अपने फैंस को सरप्राइज कर दिया है। इस गाने में प्रेम के एक अलग रंग-रूप को दिखाने की कोशिश की गई है। निश्‍च‍ित रूप से कहा जा सकता है कि यह गाना फैंस का दिल छू लेगा। इस गाने को विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दी है, वहीं इस गाने के बोल सईद कादरी ने लिखे हैं। 

बता दें कि हिना खान नागिन 5 में केवल 3 एपिसोड में नजर आईं थीं। हिना खान का एपिसोड कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले शो में से दर्शकों का द्वारा सबसे ज्यादा बार देखा गया। इस बात से साफ जाहिर है कि हिना खान की पॉपुलैरिटी किस कदर है। अब हिना खान की जगह टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने ले ली है। 

आपको बता दें कि 10 साल पहले हिना खान ने स्‍टार प्‍लस के शो 'ये रिश्‍ता क्‍या कहलाता है' से डेब्‍यू किया था और इस शो ने उन्‍हें घर घर में पॉपुलर कर दिया था। उसके बाद हिना खान बिग बॉस में नजर आईं और बॉलीवुड डेब्‍यू किया। हालांकि उनका बॉलीवुड डेब्‍यू फीका रहा। बावजूद इसके हिना खान इंस्‍टाग्राम पर काफी लोकप्रिय हैं और लाखों लोग उन्‍हें फॉलो करते हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।