लाइव टीवी

Nia Sharma Video: 'केक पर गीता तो नहीं रखेंगे फ्रेंड'- निया शर्मा ने बर्थडे पर ट्रोल होने के बाद तोड़ी चुप्पी

Updated Mar 12, 2021 | 19:20 IST

Nia Sharma on Cake Controversy: निया शर्मा का कहना है कि 'अश्लील केक' वाली कॉन्ट्रोवर्सी पर उनकी मां ने बहुत ही मॉडर्न तरीके से रिएक्ट किया था। लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने जिस तरह से हउआ बनाया वो सही नहीं था...

Loading ...

टीवी अदाकारा निया शर्मा अपने 30वें बर्थडे के केक को लेकर बुरी तरह से ट्रोल हुई थीं। अब एक्ट्रेस ने उस दौरान हुई ट्रोलिंग को लेकर बात की है। दरअसल निया शर्मा के फ्रेंड्स और भाई विनय शर्मा ने एक सरप्राइज पार्टी दी थी। जिसमें कई सारे केक, गिफ्ट निया को बर्थडे सरप्राइज में मिले थे। इस दौरान निया ने एक केक काटा था जिसे लेकर वह फैंस के गुस्‍से का श‍िकार हो गईं। फैंस ने केक को अश्‍लील बताया था। अब निया शर्मा ने इसी को लेकर बात की है। एक्ट्रेस का कहना है कि इस 'अश्लील केक' वाली कॉन्ट्रोवर्सी पर उनकी मां ने बहुत ही मॉडर्न तरीके से रिएक्ट किया था। लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने जिस तरह से हउआ बनाया वो सही नहीं था। क्योंकि ये ऐसा नहीं था कि मैंने पहली बार किया है पहले भी लोग ऐसा कर चुके हैं। वो सिर्फ एक केक था जिसे लेकर इतना कुछ कहा गया। अब आपके फ्रेंड्स अगर केक लाएंगे तो उस पर गीता तो नहीं रखेंगे। वो सिर्फ उनकी तरफ से एक सरप्राइज था। आपको बता दें, निया शर्मा इन दिनों जमाई 2.0 की वजह से खूब चर्चा में हैं। उनका ये शो जबरदस्त बज में बना हुआ है।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।