लाइव टीवी

Faridabad City Bus: शहरवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी- अब शहर के हर रूट पर मिलेगी सिटी बस, जानें कब से मिलेगा लाभ

Updated Apr 26, 2022 | 11:36 IST

Faridabad City Bus: फरीदाबाद में अब लोगों को सफर के लिए ऑटो व टैक्‍सी में महंगा किराया देकर धक्‍के नहीं खाने पड़ेंगे। एफएमडीए यहां पर अतिरिक्‍त सिटी बसें चलाने जा रहा है। प्राधिकरण की तरफ से 100 बसों का प्रपोजल बनाया गया है। जिसके पास होने के बाद बसें शहर की सड़कों पर दौड़ने लगेंगी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
फरीदाबाद में 100 अतिरिक्‍त सिटी बसों का प्रपोजल
मुख्य बातें
  • फरीदाबाद की सड़कों पर दौड़ेंगी 100 अतिरिक्‍त सिटी बसें
  • अभी शहर के विभिन्‍न रूट पर चल रही हैं 50 सिटी बसें
  • इन बसों के आने से सभी रूट पर कम अंतराल में मिलेंगी बसें

Faridabad New City Buses: फरीदाबाद के लोगों के लिए खुशखबरी है। इस स्‍मार्ट सिटी में जल्‍द ही सिटी बस सर्विस का विस्तार होने वाला है। जिसके बाद लोगों को शहर के हर रूट पर सिटी बस की सुविधा मिल सकेगी। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) द्वारा शहर में 100 अतिरिक्‍त बसें चलाने का प्रपोजल बनाकर प्राधिकरण के के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुधीर राजपाल को भेजी है। वहां से प्रोजेक्‍ट को हरी झंडी मिलने के बाद बसों को लाने का कार्य शुरू किया जाएगा। अधिकारियों को उम्‍मीद है कि इस वर्ष के अंत तक बसें सड़क पर दौड़ने लगेंगी।

बता दें कि, अभी शहर की सड़कों पर फिलहाल 50 सिटी बसें दौड़ रही हैं। अभी शहर के विभिन्‍न रूटों पर आधे से पौन घंटे के अंतराल पर बसें मिलती हैं। बसों के इस देरी के कारण ऑफिस आने जाने वाले लोग ऑटो का महंगा किराया देकर सफर करने पर मजबूर हैं। वहीं इन अतिरिक्त बसें आने से लोगों को कम अंतराल में बसें मिलने शुरू हो जाएंगी। जिससे लोग कम किराए में सफर कर सकेंगे।

महंगाई में नौकरीपेशा लोगों का सहारा हैं ये बसें

पेट्रोलियम पदार्थों के महंगा होने के कारण पिछले एक माह में किराया भी डबल हो गया है। ऑटो और टैक्‍सी से कुछ किलोमीटर के सफर के लिए भी अच्‍छा खासा पैसा देना पड़ रहा है। ऐसे में ये सिटी बसें दैनिक यात्री और नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमुख सहारा बन गए हैं। सिटी बस का सफर करने वालों के लिए हर एक किलोमीटर पर स्टाप रखा गया है। मेट्रो की तरह इन बसों के अंदर स्टाप आने की जानकारी दी जाती है। इनमें 1 से 10 किलोमीटर तक के सफर के लिए लोगों को मात्र 10 रुपये किराया देना पड़ता है।

वहीं 10 से 20 किलोमीटर के लिए 20 और 20 से 40 किलोमीटर तक के सफर के लिए 40 रुपये किराया तय किए गया है। एफएमडीए की उप मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी डॉ. गरिमा मित्‍तल ने बताया कि, शहर से लेकर गांव तक हजारों लोग प्रतिदिन यात्रा करते हैं। अधिकतर यात्रियों की आटो पर निर्भरता है। ऐसे लोगों को अब सिटी बसों का सहारा मिलेगा। सिटी बसें और चलाने का प्रस्ताव बनाकर मुख्य कार्यकारी अधिकारी को भेज दिया है।