लाइव टीवी

मर्दों के लिये अमृत है 1 गिलास संतरे का जूस, बूढ़ों को भी बना देता है जवान 

Updated Apr 15, 2019 | 14:50 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

संतरा मुंह का बिगड़ा जायका ही नहीं सुधारता बल्कि ये सेहत के लिए भी बहुत गुणकारी होता है। फर्टिलिटी बढ़ाने के साथ ही कई अन्य बीमारियों को सही करने के लिए भी ये बहुत उपयोगी होता है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspGetty Images
Health benefits of oranges

एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन सी से भरा संतरा पुरुषों के शुक्राणुओं की क्वालिटी को सुधारने के साथ ही उसकी गति को भी बढ़ाता है। इससे उनकी फर्टिलिटी में सुधार होता है। यही कारण है कि जिन पुरुषों को बांझपन की शिकायत हो उन्हें भरपूर मात्रा में रोज संतरा खाना चाहिए। 

संतरा फाइबर, पोटैशियम, विटामिन सी, कोलिन, कैल्शियम, कॉपर और विटामिन बी-1 से भरा होता है। अब जब इतने गुण इसमें हैं तो जाहिर सी बात है कि इसमें कई अन्य रोगों से लड़ने के भी गुण होते। कम कैलोरी और हाई फाइबर रिच होने के कारण ये वेट लॉस के लिए भी काफी कारगर है। तो आइए जाने कि एक संतरे में कितने गुण भरे होते हैं।

संतरा सेहत का खजाना, जानें स्‍वास्‍थ्‍य लाभ 

बांझपन में होता है सुधार : जिन पुरुषों के शुक्राणु कमजोर होते हैं उनके लिए संतरा बहुत कारगर होता है। एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन सी शुक्राणुओं की क्वालिटी को बेहतर बनाता है। विटामिन और फॉलिक एसिड भी शुक्राणुओं को बेहतर बनाते हैं।

दिमाग के लिए : संतरे में मौजूद फॉलिक एसिड या फॉलेट और विटामिन बी दिमाग के अच्छे विकास के लिए बहुत बेहतर होता है। पोषक तत्व से भरे होने के कारण प्रेग्नेंट लेडी को भी इसे खाना चाहिए। इससे गर्भ में पल रहे बच्चे का विकास अच्छा होता है। साथही बच्चें में न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर होने का खतरा कम होता है।

इम्यूनिटी बढ़ाए: संतरा विटामिन सी का एक अच्छा स्रोत होता है। संतरे में एंटी-ऑक्सीडेंट से भरा होता और इससे इम्यून सिस्टम भी बेहतर होता है। ये शरीर की फ्री-रैडिक्लस से शरीर को बचाता है।

एंटी-एजिंग: विटामिन सी और विटामिन बी से भरा संतरा खूबसूरती निखारने के लिए भी काम आता है। एंटी एजिंग गुण के साथ इसमें दाग-धब्बे दूर करने का भी गुण पाया जाता है। संतरे में विटामिन ए की प्रचुर मात्रा होने के कारण संतरा स्किन कि मेम्ब्रेन्स(झिल्ली) को भी हेल्दी रखता है।

आंखों को रखे हेल्दी: संतरा आंखों के म्यूकस मेम्ब्रेन्स को भी हेल्दी करता है। इससे मेक्यूलर डिजेनरेशन से आंखों का बचाव होता है।मेक्यूलर डिजेनरेशन आंखों की रोशनी से जुड़ी एक समस्या होती है।

याद रखें संतरे के जूस की जगह पूरा संतरा खाना ही ज्यादा फायदेमंद होता है। संतरे के जूस में शुगर का स्तर बढ़ जाता है जबकि संतरा खाने से फाइबर अधिक मिलता है जो भूख को भी लंबे समय तक दबाता है।

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।