लाइव टीवी

Benefits of Mango Juice: आम खाने की बजाय मैंगो जूस बनाकर पीएं, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी फिट

Updated May 19, 2022 | 10:01 IST

Benefits of Mango Juice: गर्मियों के मौसम में सबसे ज्यादा खाए जाने वाले आम का ज्यादा सेवन सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। दरअसल, आम का तासीर गर्म होता है, जो गर्मी में परेशानी खड़ी कर सकता है। हालांकि, आम को खाने के बजाए इसका जूस पीना ज्यादा फायदेमंद होता है।

Loading ...
Mango Juice
मुख्य बातें
  • शुगर कंट्रोल करने में फायदेमंद
  • आम का जूस पीने से दूर होता कब्ज
  • आंखों के लिए फायदेमंद आम का जूस

Benefits of Mango Juice: आम को फलों का राजा कहा जाता है। आम ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। कुछ लोग तो आम खाने के इतने शौकीन होते हैं कि गर्मियों का बेसब्री से इंतजार करते हैं, ताकि उन्हें आम खाने को मिल सके, लेकिन आम का ज्यादा सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। दरअसल, आम का तासीर गर्म होता है, जो गर्मियों में सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। हालांकि, आम से बना जूस स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। विटामिन ए, सी और आयरन सहित कई पोषक तत्वों से भरपूर आम के रस से क्या फायदे होते हैं, चलिए जानते हैं-

आम का जूस पीने के फायदे

आंखों के लिए फायदेमंद
आम में प्रचुर मात्रा में विटामिन ए मौजूद होता है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए काफी फायदेमंद होता है। आम के सेवन से आंख संबंधी अन्य बीमारियों से छुटकारा पाने में भी काफी मदद मिलती है।

शुगर लेवल को करे कंट्रोल
आम के रस का सेवन डायबिटीज के खतरे को कम करने में भी मददगार होता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आम के रस के सेवन से शुगर कंट्रोल होता है। दरअसल, आम में एंथोसाइनिडिन्स नाम का टैनिन होता है, जिससे डायबिटीज का इलाज करने में मदद मिलती है।

कब्ज से दिलाए राहत
आम के जूस को पीने से पेट आसानी से साफ हो जाता है, जिससे कब्ज की समस्या नहीं बनती। इसके साथ ही इससे पाचन भी दुरुस्त रहता है। कब्ज और गैस की समस्या से निजात पाने के लिए आम के रस मे काला नमक डालकर पीना फायदेमंद होता है।

इम्यूनिटी बढ़ाए
किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से बचने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी होता है। इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए भी आम के जूस का सेवन लाभकारी होता है। आम में विटामिन ए के साथ-साथ विटामिन सी, आयरन और बीटा कैरोटीन भी पाए जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं।  

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)