लाइव टीवी

Juice for Weight Loss: वजन कम करने के लिए ये जूस हैं बेहद काम के, लिक्विड डायट पर जाने की नहीं जरूरत

Updated May 20, 2020 | 14:04 IST

Weight Loss Juices: वेट लॉस करने के लिए फ्रूट और वेजीटेबल जूस का सेवन करना आम है। ये जल्दी फैट बर्न करने में मददगार होता है। इसके लिए आपको पूरी तरह से लिक्विड डायट पर जाने की जरूरत नहीं है।

Loading ...
फ्रूट जूस फॉर वेट लॉस
मुख्य बातें
  • वेट लॉस करने के लिए फ्रूट और वेजीटेबल जूस का सेवन करना आम है
  • फ्रेश जूस से विटामिन, फाइबर और मिनरल शरीर को प्राप्त होता है
  • जूस शरीर में मेटाबोलिज्म को मेंटेन रखते हैं जिससे आपकी एक्स्ट्रा कैलोरी तेजी से बर्न होती है

वेट लॉस अब हर किसी के लिए ट्रेंड बन गया है। आजकल की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में हर कोई इसे फॉलो कर रहा है। कोई एक्सरसाइज करके अपना वजन कम कर रहा है तो कोई योगा करके वेट लॉस करने की कोशि कर रहा है। कोई डायट पर है तो कोई मेडिसिन ले रहा है। फिट बट नो फैट के पीछे दुनिया तेजी से भाग रही है। इसी कड़ी में आज हम भी आपको वेट लॉस के कुछ अमेजिंग टिप्स के बारे में बताएंगे। 

वेट लॉस करने के लिए फ्रूट और वेजीटेबल जूस का सेवन करना आम है। इसके गजब के फायदे भी हैं। ये जल्दी फैट बर्न करने में मददगार होता है। इसके लिए आपको पूरी तरह से लिक्विड डायट पर जाने की जरूरत नहीं है बस आपको अलग-अलग प्रकार के जूस को अपने रुटीन डायट में शामिल करना है। फ्रेश जूस से विटामिन, फाइबर और मिनरल शरीर को प्राप्त होता है। इसके अलावा इनमें एंटीऑक्सीडेंट के गुण भी पाए जाते हैं। ये सभी आपके मेटाबोलिज्म को मेंटेन रखते हैं जिससे आपकी एक्स्ट्रा कैलोरी तेजी से बर्न होती है। ये है कुछ फैट बर्न करने वाले जूस जो वेट लॉस में काफी मददगार होते हैं-

गाजर का जूस

गाजर में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है साथ ही इसमें बेहद कम कैलोरी होता है इसलिए यह वेट लॉस के लिए सबसे बढ़िया स्रोत है। सुबह के समय एक बड़ा गिलास भरकर गाजर का जूस पीने से आपको दोपहर तक भूख का एहसास नहीं होता है। कच्चा गाजर स्वास्थ्य के लिए सबसे फायदेमंद होता है। अगर आप वेट लॉस के साथ-साथ शरीर से टॉक्सिन्स को भी बाहर करना चाहते हैं तो इस जूस में एक सेब, आधा संतरा और थोड़ी सी अदरक मिक्स कर दीजिए इससे आपके लिए एक डिटॉक्स ड्रिंक तैयार हो जाएगा।  

खीरे का जूस

वैसे फ्रूट जिनमें पानी होता है उनमें लो कैलोरी होती है। ये सभी जानते हैं कि अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं तो या तो आपको कम कैलोरी वाले फूड प्रोडक्ट का सेवन करना चाहिए या फिर अपनी कैलोरी बर्न करनी चाहिए। इसलिए अगर आप एक्सरसाइज कर कैलोरी बर्न नहीं करना चाहते हैं तो आपको कम कैलोरी वाली जूस पीने चाहिए। खीरे का जूस आपकी इन जरूरतों को पूरा कर देता है। आप इसमें कुछ बूंदें नींबू के और कुछ पुदीने की पत्तियां भी डाल कर पी सकते हैं।

आंवला जूस

अगर आप सुबह की शुरुआत एक गिलास आंवला के जूस के साथ करते हैं तो ना सिर्फ आपके शरीर में ताजगी बनी रहती है बल्कि इससे आपकी पाचन शक्ति भी मजबूत होती है। और तो और इससे आपकी कैलोरी भी बर्न होती है जिससे आपके वेट लॉस में फायदा होता है। खाली पेट में आंवला का जूस पीना फायदेमंद माना जाता है। इसमें एक बूंद आप शहद डाल दें तो इससे आपको दिनभर ताजगी मिलती रहेगी।

अनार का जूस

अनार का जूस हेल्दी स्किन और नेचुरल ग्लोइंग स्किन के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा ये वेट लॉस में भी मददगार होता है। अनार एंटीऑक्सीडेंट गुणों वाला होता है जो आपके फैट को बर्न करता है और मेटाबोलिज्म को बूस्ट करता है। 

पत्तागोभी का जूस

पेट में ब्लॉटिंग या डाइजेशन की समस्या है तो आपके लिए पत्तागोभी का जूस बेहद कारगर साबित हो सकता है। इसमें हाई मात्रा में फाइबर पाया जाता है। अब पत्तागोभी के साथ एक सेब और नींबू भी एड कर सकते हैं जिससे ये पीने में आसान हो जाएगा।