लाइव टीवी

टीवी की 'नागिन' अनीता हसनंदानी सी चाहिए खूबसूरत त्‍वचा, तो जानें उनका ब्यूटी सीक्रेट 

Updated Jun 16, 2019 | 14:12 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

टीवी एक्ट्रेस अनिता हसनंदानी को देख कर अगर आपके मन में भी उन सी खूबसूरती पाने का मन मचलता है तो आइए आज उनसे ही जानें उनकी खूबसूरती का राज।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Anita Hassanandani

अनीता हसनंदानी कई सालों से टीवी सीरियल्स में नजर आ रही है और खास बात ये है कि सालों साल देखने के बाद भी न तो उनके उम्र और न ही उनकी खूबसूरती में कोई अंतर नजर आ रहा है। इसके पीछे एक नहीं कारण हैं। उनकी खूबसूरती और आकषर्क व्यक्तित्व के पीछे उनका अथक प्रयास रहा है। बैलेंस डाइट, सख्त एक्सरसाइज रुटीन के साथ घरेलू नुस्खे पर भरोसा ही उनकी फिटनेस और खूबसूती का राज है।

अनीता अपनी एक्टिंग के बल पर ही नहीं बल्कि अपनी खूबसूती और स्टाइल के बल पर भी लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। अगर आप भी उनके फैन हैं और उनसी खूबसूती को पाना चाहते हैं तो उनसे उनका राज जान सकते हैं। 38 साल की अनिता अपनी ओवरऑल खूबसूरती के लिए अपनी डाइट,एक्सरसाइज और घरेलू नुस्खे को श्रेय देती हैं। तो आइए जाने उनकी खूबसूरती कौन से घरेलू नुस्खे बढ़ाते हैं।

माइल्‍ड फेस वॉश करती हैं उपयोग 
अनीता माइल्‍ड फेस वॉश यूज करती हैं। साथ ही फेस धोने के लिए वह कई बार बेसन,मलाई और नींबू का मिक्स कर भी फेस पर लगाती हैं। कई बार इसमें हल्दी भी मिक्स कर लेती हैं। उनका मानना है कि फेस पर बहुत अधिक अगर सोडा का यूज हो तो ये चेहरे के अच्छे बैक्टरिया को खत्म कर चेहरे को रफ बनाने लगता है। इसलिए माइल्ड फेसवाश यूज करें और स्किन को एक्सफॉलइएट भी करते रहें।

मॉइश्चराइज करना उतना ही जरूरी जितना रोज खाना खाना
अनीता कहती हैं कि चेहरे की मासूमियत और इलास्टिसिटी को बनाए रखने के लिए मॉइश्चराइजिंग बहुत जरूरी है। जिस तरह से रोज खाना खाते हैं उसी तरह से रोज मॉइश्चराजिंग करना भी जरूरी है। चेहरे की अगर नमी खो जाएगी तो चेहरा उम्र से बड़ा भी दिखेगा और उसमें चमक भी नहीं होगी। वह विटामिन सी और ई युक्त मॉइश्चाराइजर का यूज करती हैं।

अंडे की सफेदी से भी निखरती है खूबसूरती
अंडे की सफेदी के मिक्स कर अपने चेहरे पर एक मोटा कोट लगा लें। इसके बाद बिलकुल भी बोले नहीं। जब ये सूख जाए तो इसे पील ऑफ मास्क की तरह निकाल लें या पानी से धो लें। यो वो नेचुरल मास्क है तो

आपके फेस के लिए सबसे जरूरी है। चेहरे में कसावट लाने के साथ ये चेहरे के रोम छिद्रों में घुस गए ब्लैक या व्हाइट हैंड्स को भी बाहर निकाल देता है। ये चेहरे पर गजब की चमक लाता है। इसे वीक में एक या दो बार जरूर यूज करें। अगर ऑयली स्किन हो तो आप इसे वीक में तीन बार भी यूज कर सकते हैं।

साइट्रस फ्रूट मास्क
चेहरे के निखार और दाग-धब्बों से छुटकारे के लिए आपको अपने चेहरे पर साइट्रस फ्रूट मास्क का यूज करना चाहिए। टमाटर, संतरा, नींबू, को चेहरे पर लगा कर कुछ देर छोड़ दें। जब ये सूख जाए तो सादे पानी से धो लें। ये आपके सन बर्न, टैनिंग को भी हटाता है।

ये वो घरेलू नुस्खें हैं जिन्हें आजमा कर आसानी से एक बेहतर त्वचा को पाया जा सकता है। हालांकि जब भी धूप में निकलें सनस्क्रीन लगाना न भूलें,क्योंकि ये सबसे जरूरी है आपकी स्किन को बचाने के लिए।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।