लाइव टीवी

रोज सुबह बासी मुंह गुड़ खाकर गर्म पानी पी लें, होंगे ये गजब के फायदे

Updated Mar 28, 2019 | 14:10 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

सुबह सुबह उठते ही अगर आप गर्म पानी के साथ गुड़ का सेवन करें तो आपको सेहत से जुड़े कई फायदे मिलेंगे। गुड़ में आयरन, कैल्शियम जैसे तत्व भी मौजूद होते हैं। 

Loading ...
Jaggery and water

सुबह उठते ही लोगों की अक्‍सर चाय पीने की आदत होती है मगर क्‍या आप जानते हैं कि इसके कई नुकसान हैं। बासी मुंह अगर चाय की बजाए गुड़ और गरम पानी का सेवन किया जाए तो आयुर्वेद के लिहाज से सेहत पर काफी अच्‍छा असर पड़ता है। आयुर्वेद में न केवल अलग-अलग बीमारियों का इलाज मिला है बल्कि इसकी मदद से आपको कई प्राकृतिक दवाओं के बारे में भी ज्ञान होगा। 

मीठा खाने के शौकीन लोगों को गुड़ के बारे में काफी अच्‍छी तरह से पता होगा। ऐसे में अगर बासी मुंह गुड़ और गर्म पानी का सेवन किया जाए तो शरीर में काफी शक्‍ति आती है। इसके अलावा और भी कई फायदे मिलते हैं। आइये जानते हैं इसके और भी लाभ - 

सुबह बासी मुंह गुड़ खा कर गर्म पानी पीने के फायदे

खून की होती है सफाई 
गुड़ खाने से शरीर में खून की सफाई होती है जिससे नया खून बनता है और दिल की बीमारी दूर हमेशा के लिये दूर रहती है। 

शरीर बनता है ताकतवर 
अगर आपको दिनभर थकान का अनुभव होता है तो आप सुबह गुड़ जरूर खाएं। इससे शरीर में एनर्जी का लेवल बढ़ जाता है। साथ ही शुगर भी नहीं बढ़ता। 

पाचन तंत्र मजबूत बनता है 
जिन लोगों को आसानी से भोजन पचाने में दिक्‍कत आती है उनके लिये गुड़ और गर्म पानी दवा का काम करता है। इसके साथ ही कब्ज, गैस, एसिडिटी जैसी समस्या से भी राहत मिलती है। 

कंट्रोल में रहता है ब्‍लड प्रेशर
गुड़ ब्‍लड प्रेशर को कंट्रोल करने का काम भी करता है। हाई ब्‍लड प्रेशर से परेशान लोगों को रोजाना गुड़ खाने की सलाह दी जाती है। गुड़ में भरपूर मात्रा में कैल्‍शियम और फास्‍फोरस पाया जाता है। यह दोनों तत्‍व हड्डियों को मजबूती देने में बेहद मददगार हैं। गुड़ के साथ अदरक खाने से जोड़ों के दर्द से छुटकारा मिलता है। 

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।