लाइव टीवी

Testosterone Increase : पुरुषों के लिए बहुत जरूरी है टेस्टोस्टेरोन हार्मोन, इन टिप्स से बढ़ाएं इसका स्तर

Updated Mar 25, 2022 | 17:31 IST

Testosterone Increase : पुरुषों के शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का काफी महत्व होता है। यह स्पर्म उत्पादन से लेकर मांसपेशियों के विकास में असरदार होता है। ऐसे में इसकी कमी से आपके शरीर को कई तरह की परेशानी हो सकती है। इसलिए शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्तर संतुलित रखने के लिए घरेलू टिप्स फॉलो करें।

Loading ...
Testosterone increase Tips
मुख्य बातें
  • विटामिन सी से बढ़ सकता है टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्तर
  • प्रोटीन युक्त आहार टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के स्तर को बढ़ा सकता है
  • टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को बढ़ाने में मददगार हो सकता है प्रोटीनयुक्त आहार

Important TIps for Testosterone increase : टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को मेल हार्मोन भी कहा जाता है। हालांकि, यह पुरुषों और महिलाओं दोनों के शरीर में पाया जाता है। टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का निर्माण पुरुषों के टेस्टिस और महिलाओं के ओवरी में होता है। महिलाओं की तुलना में पुरुषों को टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की अधिक आवश्यकता होती है। दरअसल, यह उनके स्पर्म उत्पादन में भी सहायक होता है। साथ ही इसी मदद से ही मांसपेशियां और शारीरिक क्षमता बढ़ती है। साथ ही इसकी मदद से बॉडी फैट को स्टोर किया जाता है। वहीं, यह रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में भी आपकी मदद कर सकता है। ऐसे में पुरुषों के शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्तर कम होने से कई तरह की परेशानी होने लगती है। इसलिए शरीर में इसका संतुलित स्तर होना बहुत ही जरूरी है। टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्तर संतुलित रखने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे भी आजमा सकते हैं।

Also Read: इंसान के खून में है प्लास्टिक! 80 फीसदी लोगों के रक्त के नमूने में पाए गए छोटे-छोटे पार्टिकल्‍स

टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्तर बढ़ाने के घरेलू नुस्खे

ऑलिव ऑयल - शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्तर बढ़ाने के लिए ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करें। यह एक गुड फैट है, तो टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के स्तर को बढ़ाने में प्रभावी है। साथ ही इससे दिल से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा भी कम रहता है।

विटामिन सी -शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्तर बढ़ाने के लिए विटामिन सी और विटामिन ए से भरपूर आहार का सेवन करें। दरअसल, खट्टे फलों के सेवन से शरीर में स्ट्रेस हार्मोन रिलीज होता है। साथ ही विटामिन ए युक्त आहार टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के स्तर को बढ़ाने में असरदार हो सकते हैं। अगर आप अपने शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्तर संतुलित रखना चाहते हैं, तो आहार में नींबू, संतरा, पालक, मौसम्मी जैसी चीजों को शामिल करें।

Also Read: Pregnancy Pillow: प्रेग्नेंसी में नींद नहीं आने से हैं परेशान? रोजाना करें इस तकिए का इस्तेमाल

प्रोटीन है जरूरी - शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्तर बढ़ाने के लिए प्रोटीन युक्त आहार का सेवन करेँ। इसके लिए आप अपने नाश्ते में प्रतिदिन अंडा शामिल कर सकते हैं। अंडा कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। साथ ही हरी सब्जियां भी आपके लिए फायदेमंद होती हैं।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)