लाइव टीवी

हमेशा फायदेमंद नहीं होता सलाद, खाने से घट भी सकती है इम्युनिटी

Updated Dec 11, 2017 | 08:20 IST | Shivam Pandey

एक्सपर्ट्स का कहना है कि टमाटर, खीरा, चुकंदर आदि सब्जियां में कई जीवाणु उन में लगे रहते हैं, जो सलाद के साथ शरीर में पहुंच कर कई तरह के रोगों का कारण बन सकते हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTOI Archives
सलाद

नई दिल्ली. आप लोगो में से शायद ही कोई ऐसा होगा जो खाने के वक्त सलाद खाना ना पसंद करता हो। जीं हां सलाद खाना भी चाहिए क्योंकि आपको भोजन से ही सारा पोषण नहीं मिलता है। लेकिन सलाद के कुछ नुकसान भी होते हैं। ऐसे में आपको इसको खाने के साथ साथ इससे थोड़ा सावधान रहने की भी आवश्यकता है। 

घट भी सकती है इम्युनिटी 
एक्सपर्ट्स का कहना है कि टमाटर, खीरा, चुकंदर आदि सब्जियां उनमें शिजेला, ई.कोलई, बोटऊलाइनम, सेलेमोनेला व फ्लोस्ट्रीडियम जैसे जीवाणु लगे रहते हैं, जो सलाद के साथ शरीर में पहुंच कर कई तरह के रोगों का कारण बन सकते हैं। छोटे बच्चों व प्रौढ़ व्यक्तियों के शरीर में पहुंच कर बहुत हानि पहुंचाते हैं। नतीजतन, उन में इम्युनिटी बहुत कम होती है। 

कीटनाशक का असर
सब्जियों को मार्केट में लाने से पहले उसमें कीटनाशक डाला जाता है। आप अगर इनका सेवन खाने के साथ सलाद में करते है तो आपको इससे हानि हो सकती है। इसके अलावा कुछ लोगो को तो सलाद से एलर्जी तक होने की संभावना रहती है। अगर आसप इसका सेवन करते है तो आपको थोड़ा ध्यान रखना चाहिए।

नहीं होती है कम कैलोरी
सलाद को लेकर कई तरह के भ्रम भी है जैसे इसमें हमेशा कम कैलोरी होती है। लेकिन यहा पर ऐसा कतई नहीं है। यह निर्भर करता है कि आप कैसा सलाद अधिक खाते हैं। नट्स, चीज या मायोनीज युक्त सलाद में कैलोरी की मात्रा चिप्स या बर्गर से भी अधिक हो सकती है। ऐसे में सलाद में फैट कितनी हद तक आवश्यक है, इसका बैलेंस बनाना भी जरूरी है।

एक जैसे नहीं होते सलाद के पत्ते
सलादपत्ते यानी लेट्यूस की ड्रेसिंग अगर आप सलाद में देते हैं तो ध्यान रखें कि सारे सलाद पत्ते एक जैसे नहीं होते हैं। आइसबर्ग जैसे कुछ सलाद पत्ते पोषक नहीं होते हैं जबकि पालक, लाल रंग के लेट्यूस बेहद फायदेमंद होते हैं। हरा-भरा सलाद यानी हरी पत्तेदार सब्जियों का सलाद फायदेमंद है इसमें कोई शक नहीं है लेकिन यही सबसे फायदेमंद है, यह सोच गलत है। हरे सलाद के बजाय पांच रंगों के फलों के सलाद, गाजर या मूली के रंग-बिरंगे सलाद अधिक फायदेमंद होते हैं।