लाइव टीवी

Diabetes Diet: डायबिटीज के मरीज हैं तो इन चीजों से कर लें तौबा, कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर

Updated Jun 09, 2022 | 09:36 IST

Diabetes Diet: डायबिटीज की समस्या में खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। ऐसे में यदि कुछ भी उल्टा-सीधा खा लिया जाए, तो शुगर लेवल बढ़ सकता है, जो सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

Loading ...
Diet for Diabetes
मुख्य बातें
  • शकरकंद बढ़ा सकता है शुगर लेवल
  • फास्ट फूड का भूलकर भी न करें सेवन
  • आयली खाने से करें परहेज

Diabetes Diet: डायबिटीज की समस्या आजकल आम हो गई है। इस समस्या में खान-पान पर खास ध्यान देने की बहुत जरूरत होती है। यदि डायबिटीज की समस्या में कुछ उल्टा-सीधा खा लिया जाए, तो इससे शरीर में शुगर लेवल बढ़ जाता है, जिससे डायबिटीज की समस्या बढ़ सकती है। बढ़े हुए शुगर लेवल की स्थिति सेहत के लिए बहुत हानिकारक हो सकती है। ऐसे में इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं खाने की ऐसी चीजों के बारे में, जिनसे डायबिटीज के पेशेंट्स को दूरी बनाकर रखनी चाहिए। तो चलिए जानते हैं इन चीजों के बारे में-

ये भी पढ़ें: मेथी दाने के पानी, नीम से गिलोय तक, इन जड़ी-बूटियों से कंट्रोल हो सकती है डायबिटी

डायबिटीज में न खाएं ये चीजें

शकरकंद

डायबिटीज से जूझ रहे लोगों को शकरकंद को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए। दरअसल, इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत हाई होता है, इसके साथ ही कार्बोहाइड्रेट भी भरपूर मात्रा में होता है, जो ब्लड शुगर को बढ़ाता है। इससे डायबिटीज के पेशेंट्स की समस्या बढ़ सकती है। 

हरी मटर 

हरी मटर भी ब्लड शुगर को बढ़ाने का काम करती है। हरी मटर कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होती है, जिसका सेवन शुगर को बढ़ा सकता है। 

फास्ट फूड

फास्ट फूड वैसे तो सामान्य व्यक्ति के लिए भी हानिकारक होते हैं। दरअसल, इनमें हाई कैलोरीज और कार्ब्स होते हैं, जिससे शुगर बढ़ता है। इसलिए डायबिटिक पेशेंट्स को फास्ट फूड से परहेज करना चाहिए।

ऑयली खाना

ऑयली फूड भी ब्लड शुगर को बढ़ाने का काम करते हैं। ऐसे में तली-भुनी चीजें जैसे पकौड़े, पूड़ी-कचोड़ी और ज्यादा मिर्च मसाले वाला खाना खाने से परहेज करें। ऐसा खाना सामान्य व्यक्ति को भी बीमार बना सकता है। 

ये भी पढ़ें: बर्फ की सिकाई से दूर होगा पिस्सू के काटने का दर्द, अपनाएं ये घरेलू इलाज

आलू से बनाएं दूरी

आलू वैसे तो कई तरह के पोषक तत्वों जैसे-विटमिन बी, सी, कॉपर, फाइबर और मैंगनीज से भरपूर होता है। इसलिए ये सेहत के लिहाज से तो ठीक है, लेकिन डायबिटीज से जूझ रहे लोगों को आलू से परहेज करना चाहिए, क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट होने के साथ-साथ ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी काफी मात्रा में होता है, जो नुकसानदायक हो सकता है। 

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)