लाइव टीवी

Vijayasar Benefits: हाई ब्लड शुगर को लेवल में ले आएगा विजयसार का चूर्ण, ऐसे उपयोग करेंगे तो होगा फायदा

Updated May 31, 2022 | 09:32 IST

Vijaysar Ke Fayde Upyog: भारत में विजयसार का इस्तेमाल औषधि लाभ के लिए किया जाता है। स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है। यह बड़ी से बड़ी बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है। इसकी पत्तियां और लकड़ियां दोनों ही शरीर को लाभ पहुंचाता है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Vijaysar Leaves
मुख्य बातें
  • विजयसार की पत्तियों में बड़ी से बड़ी बीमारियों से लड़ने की क्षमता होती है
  • इसकी पत्तियां छांव के साथ साथ स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होती है
  • यह शुगर व डायरिया जैसी कई बड़ी से बड़ी बीमारी में राहत पहुंचाता है

Vijayasar Benefits For Health: भारत में ऐसे कई पेड़ पौधे हैं, जिसका इस्तेमाल औषधि के रूप में किया जाता है। इन्हीं में से एक है विजयसार का पेड़। विजयसार की पत्तियां औषधियों से भरपूर होती है। यह भारत समेत एशिया के कई देशों में पाया जाता है। इसका इस्तेमाल आयुर्वेद में सालों से होता चला आ रहा है। विजयसार की पत्तियों में बड़ी से बड़ी बीमारियों से लड़ने की क्षमता होती है। इसकी पत्तियां छांव के साथ साथ स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। इसके अनगिनत फायदे हैं। यह शुगर व डायरिया जैसी कई बड़ी से बड़ी बीमारी में राहत पहुंचाता है। विजयसार को अंग्रेजी मे मालाबार ट्री कहा जाता है। विजयसार का पेड़ पश्चिमी घाट में अधिक पाए जाते हैं। इसकी ऊंचाई अधिकतम 30 मीटर होती है। इसकी पत्तियों से ही नहीं बल्कि इसकी लकड़ियों से भी दवा बनकर तैयार होती है। शुगर पेशेंट के लिए तो यह रामबाण है। हाई ब्लड शुगर को भी यह लेवल में लाता है। आइए जानते हैं डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन कैसे करना चाहिए।

शुगर के मरीज ऐसे करें इस्तेमाल

डायबिटीज मरीजों को शुगर कंट्रोल में रखने के लिए विजयसार की पत्तियों को रोज सुबह खाली पेट चबाना चाहिए। इनकी इसकी पत्तियों की चाय भी बना कर पिया जा सकता है। वही विजय सार के चूर्ण को दूध में मिलाकर सेवन किया जा सकता है।इससे शुगर कंट्रोल में रहता है।

एनीमिया की समस्या से करता है बचाव

विजयसार एनीमिया की समस्या से भी बचाव करता है। एनसीबीआई नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन की वेबसाइट के मुताबिक विजयसार का उपयोग एनीमिया के उपचार के लिए किया जाता रहा है। इसका चूर्ण एनीमिया के उपचार के लिए बेहद मददगार साबित हो सकता है।

बालों को भी बनाता है मजबूत

सेहत के लिए ही नहीं विजयसार का इस्तेमाल बालों के लिए भी किया जा सकता है। इसके इस्तेमाल से बाल सुंदर व काले बनते हैं। यह बालों की झड़ने की समस्या को खत्म करता है। यह बालों को भरपूर पोषक तत्व प्रदान करता है और बालों को जड़ों से मजबूत बनाता है।