लाइव टीवी

Payal Rohatgi पर FIR, महात्‍मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू पर की थी 'आपत्तिजनक' टिप्‍पणी

Updated Sep 01, 2021 | 11:57 IST

अभिनेत्री पायल रोहतगी के खिलाफ मुंबई में एक शिकायत दर्ज कराई गई है। आरोप है कि उन्‍होंने राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी और देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को लेकर 'आपत्तिजनक' टिप्‍पणी की।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Payal Rohatgi पर FIR, महात्‍मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू पर की थी 'आपत्तिनजक' टिप्‍पणी
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड अभिनेत्री पायल रोहतगी के खिलाफ मुंबई में पुलिस ने शिकायत दर्ज की है
  • एक्‍ट्रेस पर महात्‍मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू के खिलाफ अपमानजनक टिप्‍पणी का आरोप है
  • पुलिस ने रोहतगी और एक अन्‍य अज्ञात व्‍यक्ति के खिलाफ इस मामले में शिकायत दर्ज की है

पुणे : अपनी विवादित टिप्‍पण‍ियों को लेकर अक्‍सर सुर्खियों में रहने वाली बॉलीवुड अभिनेतत्री पायल रोहतगी के खिलाफ मुंबई में शिकायत दर्ज कराई गई है। आरोप है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर उन्‍होंने राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी, देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और कांग्रेस परिवार को लेकर आपत्तिजनक टिप्‍पणी की है।

पुणे जिला कांग्रेस महासचिव संगीता तिवारी ने शिवाजीनगर थाना में अभिनेत्री पायल रोहतगी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने वीडियो बनाने को लेकर पायल रोहतगी के साथ-साथ एक अन्‍य अज्ञात आरोपी के खिलाफ भी शिकायत दर्ज की है।

एक्‍ट्रेस के खिलाफ क्‍या हैं आरोप?

पुलिस को जो शिकायत मिली है, उसमें कहा गया है कि पायल रोहतगी ने राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और उनके परिवार के खिलाफ अपमानजनक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर सर्कुलेट किया। इसमें यह भी कहा गया है कि जो वीडियो सोशल मीडिया पर सर्कुलेट किया गया है, उसमें कई ऐसी बातें हैं, जिससे दो समुदायों के बीच नफरत पैदा हो सकती है।

यहां उल्‍लेखनीय है कि संगीता तिवारी ने पूर्व में साइबर पुलिस के साथ शिकायत दर्ज कराई थी। साइबर पुलिस ने इस मामले को शिवाजीनगर पुलिस को सौंप दिया।

सोशल मीडिया पर विवादास्‍पद पोस्‍ट

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस पायल रोहतगी ने पूर्व में कांग्रेस और नेहरू परिवार की आलोचना की थी। वह सोशल मीडिया पर कई विवादास्‍पद पोस्‍ट को लेकर सुर्खियों में रही हैं। सती प्रथा का समर्थन कर भी एक्‍ट्रेस विवादों में आईं और इसके लिए आलोचना झेलनी पड़ी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।