लाइव टीवी

जब दिग्विजय सिंह ने कहा- ..कांग्रेस फिर वापस नहीं आने वाली, वर्कर नहीं मिलेगा आपको काम करने वाला [VIDEO]

Updated Feb 19, 2022 | 18:52 IST

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह शनिवार को रतलाम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आग्रह करते हुए कहा कि ऐसा हुआ तो फिर हम चुनाव नहीं जीत सकते हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
जब दिग्वजिय सिंह ने कहा- ..कांग्रेस फिर वापस नहीं आने वाली
मुख्य बातें
  • दिग्विजय सिंहकी कांग्रेस नेताओं को जमकर लगाई फटकार
  • 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए दिग्विजय सिंह ने बोल दी बड़ी बात 
  • दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं से कहा कि सब लोग मिलकर चुनाव लड़ें

रतलाम: कांग्रेस नेता और सांसद दिग्विजय सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो मध्य प्रदेश के रतलाम का है जहां दिग्विजय सिंह स्थानीय सर्किट हाउस में कांग्रेस नेताओं के साथ चर्चा कर रहे थे और इस दौरान कांग्रेस के विभिन्न गुटों के नेता उनसे मिलने पहुंचे। चर्चा के दौरान दिग्विजय सिंह ने नेताओं को समझाया कि कैसे एकजुट होकर पार्टी के लिए काम करना है तांकि सरकार फिर से बन सके।

क्या कहा दिग्विजय सिंह ने

इस दौरान दिग्विजय सिंह वहां मौजूद नेताओं से कहते हैं, 'आप लोग आमने सामने बात करने के लिए तैयार नहीं हैं। हर कोई अलग-अलग खड़ा हुआ है, कैसे काम चलेगा... 2023 का विधानसभा चुनाव अंतिम चुनाव है.. अगर आप लोग नहीं ईमानदारी से चुनाव लड़े, तो सब घर बैठिए आप सब लोग, फिर कांग्रेस वापस नहीं आने वाली, वर्कर नहीं मिलेगा आपको काम करने वाला।'

Digvijay Singh on RSS:मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बिगड़े बोल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तुलना 'दीमक' से की [VIDEO]

बीजेपी पर हमला

इससे पहले रतलाम सर्किट हाउस पर मीडिया से बात करते हुए दिग्विजय सिंह ने भाजपा, आरएसएस और बजरंग दल को निशाने पर लेते हुए सीएम शिवराज को सबसे बड़ा झूठा करार दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बड़ा झूठा और कोई नहीं है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा, आरएसएस और बजरंग दल पर आरोप लगाया कि ये राजनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए भगवान श्रीराम के नाम को बेच रहे हैं। 

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश कांग्रेस अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने के उद्देश्य से जल्द ही डिजिटल माध्यम से सदस्यता अभियान चलाने के लिए तैयार है। इसके लिए पार्टी सदस्यों की शत-प्रतिशत प्रामाणिकता सुनिश्चित करने के लिए जिला, ब्लॉक और बूथ स्तर पर एक मुख्य नामांकनकर्ता और एक नामांकनकर्ता की नियुक्ति करेगी। राज्य में विधानसभा चुनाव अक्टूबर-नवंबर 2023 में होने की संभावना है और कांग्रेस ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

Digvijay singh : बाबा रामदेव पर उखड़े 'दिग्गी राजा', याद दिलाया कांग्रेस का 'अहसान' 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।