लाइव टीवी

जयपुर: एक पति के लिए बीच सड़क पर दो पत्नियों में दंगल, फोड़ दिए सिर, मामला दर्ज

Updated Jun 06, 2022 | 21:15 IST

Fight in Jaipur: जयपुर में एक पति के लिए दो पत्नियों में ऐसा दंगल हुआ कि पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। मानसरोवर पुलिस के अनुसार लद्दाख में पोस्टेड एक फौजी को लेकर इन दो महिलाओं के बीच लड़ाई हुई। दोनों ही महिलाएं खुद को फौजी की पत्नी बता रही हैं।

Loading ...
एक पति के लिए झगड़ी पत्नियां
मुख्य बातें
  • जयपुर के मानसरोवर थाने में दोनों महिलाओं ने दर्ज करवाए मामले
  • एक महिला ने दूसरी का फोड़ डाला सिर, बदले में उसने तोड़ दीं अंगुलियां
  • दोनों महिलाएं लद्दाख में तैनात फौजी को बता रही अपना पति

Fight in Jaipur: जयपुर में एक फूल-दो मालिन का मामला सामने आया है। जी हां दरअसल, यहां एक पति के लिए दो पत्नियों में ऐसा दंगल हुआ कि पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। सड़क पर हुए इस हाई वोल्टेज ड्रामे में एक महिला ने दूसरी का सिर फोड़ डाला तो दूसरी ने उसकी अंगुलियां ही तोड़ ​डाली। दोनों ने एक दूसरे के बाल खींचे, एक—दूसरे को नोंच डाला और जमकर तू-तू, मैं-मैं की। 

मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को अलग करवाने की बहुत कोशिश की, लेकिन जब बात नहीं बनी तो मानसरोवर पुलिस को फोन करके मौके पर बुलाना पड़ा। अब दोनों ही म​हिलाओं ने थाने में मामला दर्ज करवाया है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है। हैरानी की बात तो यह है कि जिस पति के लिए ये दोनों पत्नियां लड़ रही हैं, वह खुद लद्दाख में पोस्टेड है। 

यह है पूरा मामला

मानसरोवर पुलिस के अनुसार लद्दाख में पोस्टेड एक फौजी को लेकर इन दो महिलाओं के बीच लड़ाई हुई। दोनों ही महिलाएं खुद को फौजी की पत्नी बता रही हैं। अब उत्तर प्रदेश के नोएडा निवासी महिला ने अपने कथित पति और उसके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। वहीं दूसरी महिला ने भी मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। नोएडा निवासी महिला ने बताया कि, कुछ समय पहले उसके पति की मौत हो गई थी। फेसबुक पर फौजी से उसकी दोस्ती हुई। दोनों की दोस्ती जल्द ही प्यार में बदली और दोनों ने शादी रचा ली। महिला का कहना है कि फौजी अकसर छुट्टियां लेकर उसके पास नोएडा रहने आता था। वह भी अकसर लद्दाख जाती रहती थी। महिला का आरोप है कि, कुछ दिन पहले फौजी ने अपने बेटे के एडमिशन और अन्य कामों के लिए उससे रुपए मांगे। तब उसे पता चला कि आरोपी शादीशुदा है। आरोप है कि फौजी ने उससे कुछ दस्तावेज भी ले लिए। यही दस्तावेज लेने वह आरोपी के जयपुर स्थित घर आई थी। यहां उसकी मुलाकात आरोपी की पहली पत्नी से हो गई। इस बीच दोनों के बीच झगड़ा हो गया और बात हाथापाई जब जा पहुंची। 

पहली पत्नी का आरोप, जबरन बना लिया पति

आरोपी की पहली पत्नी का आरोप है कि महिला ने उसके पति को जबरन अपना पति बना लिया है। झगड़ा इतना बढ़ा कि नोएडा निवासी महिला ने पहली पत्नी का सिर फोड़ डाला। बदले में पहली पत्नी ने उसकी अंगुलियां तोड़ दीं। दोनों ने एक दूसरे को जमकर मारा। रविवार को दोनों ने थाने में मामले दर्ज करवाए हैं। मानसरोवर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Jaipur News in Hindi (जयपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।