लाइव टीवी

Kanpur Substation News: कानपुर में गर्मी में 16 सबस्टेशन ठप, सात लाख लोग बिन बिजली के हुए बेहाल

Updated May 27, 2022 | 15:20 IST

Kanpur Substation News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में गुरुवार को 16 सबस्टेशन ठप रहे। बिजली आपूर्ति नहीं होने से लोग गर्मी में बेहाल हो गए। पेड़ों की छंटाई की वजह से गुरुवार को एक दर्जन फीडरों में शटडाउन लिया गया था।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspFacebook
कानपुर में 16 सबस्टेशन हुए ठप (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य बातें
  • कानपुर में 16 सबस्टेशन हुए ठप, गर्मी में नहीं हुई बिजली आपूर्ति
  • सात लाख लोग बिन बिजली के हुए परेशान
  • पेड़ों की छंटाई की वजह से एक दर्जन फीडरों में लिया था शटडाउन

Kanpur Substation News: सोमवार को आई आंधी से केस्को ने सबक लिया है। आंधी में 212 स्थानों पर पेड़ों की टहनियों के टूटकर गिरने की वजह से प्रबंधन ने छटाई का काम युद्धस्तर पर शुरू करा दिया है। गुरुवार को एक दर्जन फीडरों में शटडाउन लेकर पेड़ों की छंटाई का काम कराया। 16 सबस्टेशनों में शटडाउन से एक से पांच घंटे तक बिजली गुल रही। इसका असर सात लाख की आबादी पर पड़ा है। पेड़ों की छटाई के लिए दालमंडी फीडर की आपूर्ति सुबह 10:35 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रही। फाल्ट से दूसरे दालमंडी फीडर ब्रेकडाउन होने से दोपहर 2:10 बजे से शाम 4:20 बजे तक इससे जुड़े क्षेत्रों में बिजली संकट बना रहा। 

नई लाइन बिछाने के लिए आरपीएच ओल्ड सबस्टेशन के ग्वालटोली फीडर की बिजली सुबह 9:40 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक बंद रही। एचटी लाइन टूटने से विकास नगर सबस्टेशन से जलसंस्थान फीडर की आपूर्ति सुबह 7:40 बजे से 9:20 बजे तक बंद रही।

पॉश इलाकों संग साउथ में भी आपूर्ति रही ठप

पेड़ों की छटाई के लिए यूपी स्टाक एक्सचेंज फीडर की बिजली आपूर्ति सुबह 10:25 बजे से दोपहर 12:25 बेज तक बंद रही। ट्राली में खराबी आने से विद्युत कालोनी सबस्टेशन के न्यू बर्रा-2 फीडर की आपूर्ति सुबह 10 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक बंद रही। फाल्ट की वजह से छतमरा फीडर से जुड़े क्षेत्रों में दोपहर 3:25 बजे से शाम 5:50 बजे तक बिजली गुल रही। नया फीडर चालू करने के लिए सुजातगंज सबस्टेशन से हरिहरधाम, निहुरा गांव, पावर लूम फीडर का शटडाउन सुबह 10:20 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक लिया गया। नवीन नगर सबस्टेशन के पांडु नगर फीडर की बिजली दोपहर 3:45 बजे से बंद रही।

छाए रहेंगे बादल, आंधी संग बारिश के आसार

कानपुर में नौतपा का दूसरा दिन भी राहत भरा रहा। गुरुवार को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस रहा। जो न सिर्फ सामान्य से कम था बल्कि नौतपा में भी राहत देने वाला रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन पांडेय सुनील ने बताया कि अगले पांच दिन तक हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। साथ ही गरज चमक व धूल भरी आंधी के साथ बारिश होने के आसार हैं।

Kanpur News in Hindi (कानपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।