लाइव टीवी

Kanpur Ludo park: कानपुर शहर में खुला देश का पहला लूडो पार्क, एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में हुआ दर्ज

Updated Jul 03, 2022 | 18:27 IST

Kanpur Ludo park: कानपुर में देश का पहला सबसे बड़ा लूडो गेम पार्क तैयार किया गया है। इस पार्क को बनाने के लिए शहर के वेस्ट प्लास्टिक का प्रयोग किया गया है। नगर निगम द्वारा रोजाना शहर से निकल वाले प्लास्टिक के कूड़े को एकत्रित करके इसे बनाया गया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
कानपुर में बना भारत का पहला लूडो पार्क
मुख्य बातें
  • कानपुर में पहला सबसे बड़ा लूडो पार्क तैयार किया गया है
  • लूडो पार्क का नाम एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज
  • इस लूडो की लंबाई और चौड़ाई 20 बाई 20 की बनाई गई

Kanpur Ludo park: उत्तर प्रदेश के कानपुर में देश का पहला सबसे बड़ा लूडो गेम पार्क तैयार हुआ है। इसकी सबसे खास विशेषता यह है कि इसको  शहर के वेस्ट से तैयार किया गया है। इसे 2 हजार किलो प्लास्टिक के वेस्ट से तैयार किया गया है। नगर निगम द्वारा रोजाना शहर से निकले प्लास्टिक के कूड़े को एकत्रित कर के इसे बनाया गया है।

कानपुर में लूडो गेम पार्क को बनाने वाली कंपनी गाजियाबाद की है। वहीं लूडो में इस्तेमाल प्लास्टिक वेस्ट का इंतजाम उस इलाके के नगर निगम द्वारा किया गया है।

20 बाई 20 का है लूडो पार्क

कानपुर नगर निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अमित सिंह ने कहा कि इस लूडो की साइज लंबाई और चौड़ाई में 20 बाई 20 की बनाई गई है। कानपुर पार्क में बनाए गए इस लूडो के ऊपर लोग बैठ भी सकते हैं अगर कोई लूडो खेलना चाहता है तो खेल भी सकता है। इस पार्क में इतने बड़े लूडो को बनाने का उद्देश्य बेहद ही खास है। इसे समाज के लोगों को प्लास्टिक वेस्ट के प्रति जागरूक करने के लिए बनाया गया है। 

बना देश का पहला लूडो पार्क

कानपुर नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन ने कहा कि इस लूडो पार्क को कानपुर के कारगिल पार्क में बनाया गया है। इस लूडो पार्क का नाम एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज किया गया है। अभी तक देश भर में इतना बड़ा लूडो पार्क कहीं भी नही बना हुआ है जो कि प्लास्टिक वेस्ट से बनाया गया है।

लोगों को किया जाएगा जागरूक

उत्तर प्रदेश के साथ ही पूरे देश भर में सिंगल यूज प्लास्टिक को बैन कर दिया गया है। लोगों को प्लास्टिक यूज नहीं करने को लेकर जागरूक करने के लिए पूरे राज्य में अभियान चलाया जा रहा है। इसी को लेकर कानपुर में लूडो पार्क को बनाया गया है। इस पार्क में वेस्ट प्लास्टिक से बनाए गए लूडो का शुभारंभ किया गया है।

Kanpur News in Hindi (कानपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।