लाइव टीवी

Farmer Dead Body: कानपुर में कुएं में पड़ा मिला किसान का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, मचा कोहराम

Updated Jul 20, 2022 | 20:55 IST

Kanpur Farmer Dead Body: कानपुर के बिल्हौर कोतवाली के सुखा पुरवा गांव में बुधवार को एक किसान का शव कुएं में मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
कुएं में मिला किसान का शव
मुख्य बातें
  • कानपुर में कुएं में मिला किसान का शव
  • पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
  • परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Kanpur Farmer Dead Body: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक अधेड़ किसान का शव कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। शव कुएं में पड़ा होने की सूचना इलाके में जंगल में आग की तरह फैल गई। खबर मिलते ही आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। खबर लगते ही किसान के परिजन भी मौके पर पहुंचे। शव को देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। किसी ने पुलिस को कुएं में शव पड़ा होने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को ग्रामीणों की मदद से किसी तरह से कुएं से बाहर निकलवाया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। 

जानकारी के अनुसार, कानपुर के बिल्हौर कोतवाली इलाके के ग्राम पंचायत के सुखा पुरवा में बुधवार को किसान का शव कुएं में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त सुखा पुरवा गांव के रहने वाले रामसिंह कटिहार (60) के रूप में हुई है। 

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका 

ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार के अनुसार, रामसिंह कटिहार का शव कुएं में पड़ा मिला है। ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकलवा लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राम सिंह की मौत कैसे हुई इसका स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

फंदे से लटका मिला किसान का शव

उधर, कानपुर के ही संदलपुर ब्लॉक के प्रयागपुर गांव में एक किसान का शव पेड़ पर लटका मिला है। परिजनों ने हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है। गांव प्रयागपुर के रहने वाले रामकुमार के अनुसार, भाई जगत नारायण (62) का दो दिन पहले शराब पीने को लेकर गांव के ही एक व्यक्ति से झगड़ा हुआ था। तब से ही जगत नारायण लापता थे। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। शनिवार को गांव के बाहर आम के पेड़ पर फंदे से उनका शव लटका मिला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
 

Kanpur News in Hindi (कानपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।