लाइव टीवी

Kitchen Hack Tips: मैदा, सूजी और बेसन को कीड़ों से कैसे बचाएं? जानिए स्टोर करने के 5 असरदार टिप्स

how to prevent semolina and gram flour from worms
Updated Jun 10, 2021 | 12:07 IST

गर्मी के समय में अक्सर सूजी, मैदा या बेसन में कीड़े लगने शुरू हो जाते हैं। ऐसे में यदि आप यहां बताएं गए टिप्स को अपनाएं, तो गर्मी में आपके इन सारे चीजों में कीड़े कभी नहीं लगेंगे।

Loading ...
how to prevent semolina and gram flour from wormshow to prevent semolina and gram flour from worms
मैदा, सूजी, बेसन कीड़े की समस्या से कैसे बचें
मुख्य बातें
  • गर्मी के दिनों में बेसन, सूजी या मैदा में कीड़ा लगना है एक आम बात।
  • एयरटाइट कंटेनर में इन चीजों को रखकर कीड़े की समस्या से होगा बहुत हद तक छुटकारा।
  • सूखा करी पत्ता से भी मैदा, सूजी या बेसन में कीड़े की समस्या हो सकती है दूर।

Kitchen Tips in Hindi: अधिकांश घरों में लंच बनाने के लिए सूजी, बेसन या मैदा का इस्तेमाल जरूर किया जाता हैं। इससे बना हुआ खाना बेहद स्वादिष्ट और क्रिस्पी होता है। बहुत सारे लोग तो बेसन का उपयोग सब्जी बनाने में भी करते है। यह खाने में जितना स्वादिष्ट और क्रिस्पी बनाता हैं, उतना ही गर्मी के दिनों में उसमें तेजी से कीड़े लगने की समस्या देखने को मिलती है। ऐसे में यदि आप यहां बताए गए टिप्स को अपनाएं, तो आपके इन सारे खाने की चीजों में कभी कीड़े नहीं लगेंगे। तो आइए जाने उन घरेलू नुस्खे के बारे में जो गर्मी के दिनों में आपके बेसन, सूजी और मैदा में कीड़े लगने से बचा सकता हैं।

बेसन, सूजी और मैदा में लगने वाले कीड़े को दूर करने का घरेलू नुस्खा

1. तेजपत्ता या नीम के पत्ते का इस्तेमाल करना:
तेजपत्ता या नीम के पत्ते को यदि आप सूजी, मैदा या बेसन के कंटेनर्स में डाल कर रखें, तो गर्मी आने के बावजूद इन सारी चीजों में कीड़े लगने की समस्या दूर हो सकती है।

2. एयरटाइट कंटेनर का करें इस्तेमाल:
गर्मी के दिनों में अनाज की चीजों में कीड़े लगने की समस्या एक साधारण सी बात होती है। यदि आप ऐसी चीजों को कांच या मेटल डब्बें में रखें, तो आपके अनाज में कीड़े लगने की समस्या दूर हो सकती है।

3. फ्रिज का करें इस्तेमाल:
यदि आप सूजी, मैदा या बेसन को लंबे समय तक सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो उन्हें फ्रीज में स्टोर कर के आप सुरक्षित रख सकते है। ठंडा होने के कारण गर्मी के दिनों में इन में कीड़े लगने की समस्या नहीं आती है।

4. पुदीना के पत्ते का करें इस्तेमाल:
यदि आप सूजी, बेसन या मैदा में सूखा पुदीना के पत्ते को रख दें, तो गर्मी आने के बावजूद उसमें कीड़े लगने की समस्या नहीं होगी।

5. हल्का भून कर रखें:
यदि आप सूजी बेसन को हल्का सा भुनकर डब्बे में रखें, तो गर्मी आने के बावजूद इसमें कीड़े लगने की संभावना बहुत कम हो जाएगी।