लाइव टीवी

मॉनसून में सैर सपाटे के लिए शानदार जगह है राजस्थान, जानें यहां के पांच बेहतरीन टूरिस्ट स्पॉट

Updated Jun 10, 2021 | 08:12 IST

places to visit in rajasthan in monsoon: यदि आप इस मानसून कहीं घूमने का प्लान बना रहे है, तो बिना सोचे समझे राजस्थान जाने का ट्रिप बना ले। यह जगह सैर सपाटे के लिए बेहद शानदार है।

Loading ...
places to visit in rajasthan in monsoon (तस्वीर के लिए साभार- iStock images)
मुख्य बातें
  • राजस्थान के कई शहर सैर सपाटे के लिए बेहद शानदार है
  • राजस्थान में मानसून आने की खुशी लोग बड़ी धूमधाम से मनाते है
  • राजस्थान की खूबसूरत पहाड़ियां, झील सैलानियों का मन मोह लेती है

Places to visit in Rajasthan in monsoon: राजस्थान की खूबसूरती मानसून के समय और भी निखर जाती है। मानसून आने की खुशी वहां के लोग बड़े उत्साह के साथ मनाते है। मानसून आने पर राजस्थान की शुष्क और बंजर भूमि पर हरियाली नजर आने लगती है। बारिश के आते ही वहां का वातावरण काफी सुहावना हो जाता है। इस मौसम में सैरसपाटे के लिए राजस्थान से बेहतर जगह कोई नहीं हो सकती।

वहां की खूबसूरत वादियां, पुरानी हवेलियां, खूबसूरत पैलेस और किले राजस्थान के सैरपाटे में चार चांद लगाते हैं। अगर आप मानसून में कहीं घूमनें का प्लान बना रहे है, तो राजस्थान की ओर रवाना हो जाए। राजस्थान की इन खूबसूरत डेस्टिनेशन्स को एक बार घूमने के बाद आप इसे कभी नहीं भूल पाएंगे। ये हैं राजस्थान के 5 बेस्ट डेस्टिनेशन जहां आप अपनी छुट्टियां मानसून के दौरान खूबसूरत तरीके से मना सकते है।

1. उदयपुर


उदयपुर को खूबसूरत झीलों का शहर भी माना जाता है। बारिश के मौसम में उदयपुर की यह झीलेंऔर भी खूबसूरत हो जाती है। मानसून के समय शाम का सूर्यास्त, ठंडी हवा और झील के किनारे के नजारे ऐसे नजर आते हैं, मानो हम किसी जन्नत में बैठे हो। ।

2. माउंट आबू

माउंट आबू राजस्थान की सिरोही जिले में स्थित एक बेहद प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। यह राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन है।  यहां की प्राकृतिक सुंदरता, ठंडी जलवायु, हरी-भरी पहाड़ियां और नक्की झील मन को मुग्ध कर देती हैं। 

3. पुष्कर

पुष्कर खूबसूरत झीलों के लिए बेहद प्रसिद्ध शहर है। ऐसे नजारे को देखने के लिए दुनिया भर से  यहां लोग आते है। मानसून के दौरान पुष्कर घूमने का सबसे अच्छा जगह माना जाता है। मानसून के समय मोर की मीठी-मीठी आवाज और ऊंट की खूबसूरत सवारी वहां के सौंदर्य को और भी बढ़ा देता हैं। आप वाकई में मानसून के समय अपनी छुट्टी खूबसूरत जगह पर बिताना चाहते है, तो यह जगह आपके लिए सबसे बेस्ट होगा। 

4. रणकपुर

आप यदि आप मानसून के समय अपनी छुट्टी शांत और हरियाली वाली जगह पर बिताने का प्लान बना रहे हो, तो रणकपुर से खूबसूरत जगह और कोई नहीं हो सकती। खूबसूरत हरियाली खूबसूरती को बढ़ाने का काम करती है। वहां की पर्वत श्रृंखला सैलानियों को खूब लुभाती है।

5. जालोर

जालोर राजस्थान का एक ऐतिहासिक शहर है। इस शहर को प्राचीनकाल में 'जाबालिपुर'  के नाम से भी बुलाया जाता था। यहां की स्वर्ण गिरी पहाड़ियों की तलहटी वहां की वादियों को और भी खूबसूरत बनाने का काम करती है। मानसून के दौरान यदि आप यहां आकर घूमे, तो ये खूबसूरत वादियां आप की छुट्टियों को यादगार बना सकती है।