लाइव टीवी

holi shayari 2021 : देते हैं आपको हम दिल से ये दुआयें, होली के रंग आपके जीवन में भर जाएं- देखें होली की शायरी

Holi Best Shayari And Quotes, Holi Best Shayari,  Holi messages, Holi Mesgges For Sending SMS, Holi Best Wishes, Holi Wishes, होली बेस्ट शायरी, होली बेस्ट शायरी एंड कोट्स, होली की शानदार विसेज
Updated Mar 29, 2021 | 07:42 IST

होली के अवसर पर हम आपके लिए कुछ बेहतरीन शायरियां लेकर आए हैं, जिसे अपनों को भेज आप रंगों के त्योहार होली में और भी रंग भर सकते हैं।

Loading ...
Holi Best Shayari And Quotes, Holi Best Shayari,  Holi messages, Holi Mesgges For Sending SMS, Holi Best Wishes, Holi Wishes, होली बेस्ट शायरी, होली बेस्ट शायरी एंड कोट्स, होली की शानदार विसेजHoli Best Shayari And Quotes, Holi Best Shayari,  Holi messages, Holi Mesgges For Sending SMS, Holi Best Wishes, Holi Wishes, होली बेस्ट शायरी, होली बेस्ट शायरी एंड कोट्स, होली की शानदार विसेज
Holi Best Shayari
मुख्य बातें
  • 29 मार्च को मनाई जा रही है होली
  • इस द‍िन रंगों की रहती है धूम
  • होली की मजेदार शायरी से दोगुना कर दें त्‍योहार का जोश

रंगों के त्योहार होली को भारत में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन सभी एक दूसरे के गिले शिकवे भुलाकर गालों पर गुलाल लगाकर गले मिलते हैं। एक तरफ मथुरा में इस पर्व की धूम जहां 40 दिन पहले देखने को मिलती है वहीं दूसरी ओर जयपुर में होली 3 दिनों तक अलग अलग तरीके से मनाया जाता है। वास्तव में यह पर्व एकता का प्रतीक है। ऐसे में हम आपके लिए होली के शानदार अवसर पर कुछ बेहतरीन होली की शायरियां लेकर आए हैं। जिसे आप अपनों को भेज रंगों के त्योहार होली में और रंग भर सकते हैं।  

Holi Shayari 2021 

पिचकारी से रंगों की बौछार,
उड़ती गुलाल की गुबार,
और सब पर बरसता प्यार,
यही है यारों होली का त्योहार
Happy Holi 2021.

राधा का रंग औऱ कान्हा की पिचकारी,
प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी,
ये रंग ना जाने कोई जात ना कोई बोली,
मुबारक हो आपको रंग भरी होली!


खुदा का हर दिन चांद बनकर आए,
दिन का उजाला शान बनकर आए,
कभी दूर ना हो आपके चेहरे की हंसी
ये होली का त्यौहार आप पर मेहरबान बनकर आए
हैप्पी होली 2021.

देते हैं आपको हम दिल से ये दुआयें,
होली के रंग आपके जीवन में भर जाएं,
आपके सभी सपने चुटकी में पूरे हों
आपके जीवन में दुख कभी ना आए
रंगों के त्योहार होली की हार्दिक शुभकामनाएं।


गुझिया की महक आने से पहले
रंगों में नहाने से पहले
होली के नशे गुम होने से पहले
हम आपसे कहते हैं हैप्पी होली सबसे पहले।

होली रोमांटिक शायरी

रंगों का त्योहार है थोड़ी खुशी से मना लेना,
हम थोड़ा दूर हैं आपसे,
जरा गुलाल हमारी तरफ से भी लगा लेना।
हैप्पी होली 2021

फाल्गुन का महीना, वो मस्ती के गीत,
रंगों का मेल, वो नटखट सा खेल
दिल से नकलती है ये प्यार की बोली
मुबारक हो आपको ये रंग भरी होली।