लाइव टीवी

Karwa Chauth Mehndi Design 2020: करवाचौथ पर थीम बेस्ड मेहंदी का होगा ट्रेंड, इन डिजाइंस से लें आइड‍िया

Updated Oct 29, 2020 | 14:32 IST

Trends of henna degine in karvachauth : करवाचौथ पर मेहंदी के बिना सोलह श्रृंगार अधूरा होता है। इस दिन मेहंदी के रंग और डिजाइन पर सबसे ज्यादा महिलाएं ध्यान देती हैं। तो इस बार कौन सी डिजाइन ट्रेंड करेगी बताएं।

Loading ...
Karvachauth Latest Mehndi Design, करवाचौथ लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन
मुख्य बातें
  • करवाचौथ पर ट्रेडिशनल डिजाइन हमेशा ट्रेंड में रहते हैं
  • अरेबियन स्टाइल में कुछ एक्सपेरिमेंट्स करें
  • ग्लिटर और स्पार्कल का प्रयोग कर मेहंदी को दें अलग लुक

पति की लंबी आयु के लिए रखा जाने वाला व्रत करवाचौथ महिलाओं के लिए बहुत मायने रखता है और इस दिन व्रत-पूजन के साथ विवाहिताएं खुद को सजाने-संवारने में भी बहुत ध्यान देती हैं। इस व्रत के दिन हर विवाहिता दुल्हन की तरह खुद के सजा-संवार कर पूजा करती है। 16 श्रृंगार के इस व्रत में मेहंदी रचे हाथ सभी को आकर्षित करते हैं। मेहंदी में दो ही चीजें खास होती हैं। पहला उसका रंग और दूसरा उसकी डिजाइन। गहरी रची मेहंदी से भरी-भरी चूड़िंया और मेकअप के साथ हर महिला खूबसूरत नजर आती है।  इस दिन केवल विवाहिताएं ही नहीं कुंवारी लड़कियां भी हांथों में मेहंदी रचाने को उत्साहित रहती हैं। हाथों पर रची गहरी और नए पैटर्न की मेहंदी फैशन ट्रेंड को दिखाता है, इसलिए सब अलग और नए तरह की मेहंदी को लगाना चाहते हैं। तो आइए कुछ खास डिजाइन के बारे में जानें जो इस साल ट्रेंड करेंगे।

इन डिजाइंस को करें करवाचौथ पर ट्राई (Karwa Chauth 2002 latest mehendi designs)

1. ट्रेडिशनल करवाचौथ डिजाइन (Karwa Chauth Mehendi Traditional Design)

करवाचौथ पर पारंपरिक डिजानइ को ट्राई करें। ये कभी पुरानी नहीं होती। करवाचौथ की पारंपरिक डिजाइन में चलनी से चांद देखती महिला या पति-पत्नी की जोड़ी आदि की डिजाइन बनाई जाती है। त्योहार से जुड़े कोई भी चित्र मेहंदी में उकेरे जा सकते हैं। ये डिजाइनें त्योहार का रंग दिखाती हैं।

 @instagram

2.थीम बेस्ड डिजाइन (Karwa Chauth theme based design)

करवाचौथ पर आप चाहे तो थीम बेस्ड डिजानइ की मेहंदी लगा सकती हैं। एक हाथ में शिव और दूसरे हाथ में मां पार्वती डिजाइन भी बेहद अच्छी लगेगी। आप चाहें तो किसी अन्य थीम पर भी डिजाइन बनवा सकती हैं।

3.अरेबियन स्टाइल में करें एक्सपेरिमेंट (Karwa Chauth Arabian Mehendi)

अरेबियन स्टाइल मेहंदी लेटेस्ट और फैशन में रहती है और इसमें आप थोड़ा क्रिएटिविटी दिखा सकती हैं। अरेबियन मेहंदी में आप टेक्सचर बेस्ड डिजाइन या इसमें स्पार्कल का यूज कर सकती हैं। रिंग या ब्रेसलेट की तरह उंगलियों से हाथों तक मेहंदी को सजाया जा सकता है। ये देखने में ट्रेंडी भी होते हैं और खूबसूरत भी लगते हैं।

 @instagram

4.भरवा मेहंदी 

भरवा मेहंदी ट्रेंड कभी पुराना नहीं होता। आप चाहें तो इसे आगे या पीछे दोनों ओर लगा सकते हैं। इसके लिए आप चाहे तो पीछे ब्रेसलेट की तरह भरवा डिजाइन बना कर उंगलियों पर अरेबियन डिजाइन बना सकते हैं।

5.फ्लोरल डिजाइन है एवरग्रीन (Karwa Chauth floral design Mehendi)

करवाचौथ पर आप हाथ के आगे फ्लोरल अरेबियन डिजाइन ट्राई करें। वहीं पीछे आप पूरे हाथों में फ्लोरल डिजाइन को फालों कर सकते हैं। ये देखने में भी बहुत अच्छा लगता है और डिजानइ में भी ट्रेंड में भी रहेगा।

 @instagram

ऐसे लाएं मेहंदी का गहरा रंग (Easy Tips to Darken your Karwa Chauth Mehendi

  1. मेहंदी सूखने के बाद लौंग को तवे पर गर्म करें और जब इसमें से धुंआ निकलने लगे तो उसे हाथों पर सेकें।
  2.  हथेलियों पर अचार के तेल लगाएं। इससे मेहंदी गाढ़ी रचेगी।
  3. मेहंदी लगी हथेली पर बाम या पेन रिलीफ ट्यूब लगाएं।
  4.  नारियल तेल लगाने से भी मेहंदी का रंग अच्छा आता है।
  5. जब मेहंदी सूख जाए जो उसे रगड़कर हटा दें। फ‍िर हाथों पर सरसों का शुद्ध तेल लगाएं। दो से तीन घंटे बाद हाथ से पोंछ दें।

इन पैटर्न को भी करें ट्राई (Karwa Chauth Mehendi Patterns)

  1. शेडेड मेहंदी काफी पसंद की जाती है। बाहर की आउट लाइन बनाकर आप इसके अंदर शेड दे।
  2. ग्लिटर मेहंदी का यूज करें ये हमेशा एक चमक के साथ मेहंदी को नया रंग देती है।
  3. मिनार पैटर्न भी काफी खूबसूरत लगती है। ये हमेशा से चलन में रहती है। इसमें चाहें तो आप शेडिंग का यूज ज्यादा करें।
  4. टैटू वाली मेंहदी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली डिजाइन है। हथेलियों के साथ ही ये कंधों, बाजूबंद, या कलाई पर रचाई जाती है।
  5. तारों वाली मेहंदी को भी ट्राई करें। ये भी चाहें तो पूरें हांथों में लगवाएं या अरेबियन स्टाइल में। इसमें भी शेड का यूज किया जा सकता है।

मेहंदी गाढ़ी रचे इसके लिए आप मेहंदी लगाने के बाद नींबू-चीनी का घोल बीच-बीच में लगाते रहें। इसके बाद मेहंदी हटने पर सरसों का तेल लगांए और पानी में हाथ डालने से बचें।