लाइव टीवी

Krishna Mehandi designs: कृष्ण भक्ति में लगाएं मेहंदी के ये सिपंल व खूबसूरत डिजाइन, ऐसे भी करें कान्हा की भक्ति

Updated Aug 22, 2022 | 17:41 IST

Mehndi Trending Design: त्योहारों व मांगलिक कार्यों में मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है। मेहंदी हाथों में चार चांद तो लगाती ही है साथ में त्योहारों की भी रोनक बढ़ा देती है। यहां आप कृष्ण से जुड़े नए व आसान मेहंदी डिजाइन देख सकते हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
trending mehandi Design
मुख्य बातें
  • मेहंदी सबसे पवित्र और शुभ मानी जाती है
  • मेहंदी लगाने से हाथ की खूबसूरती तो बढ़ती ही है इसके साथ ही सेहत के लिए भी मेहंदी बेहद फायदेमंद है
  • यह हाथों में जलन, खुजली जैसी समस्याओं को दूर करता है

Mehndi Latest Design On Janmashtami: हिंदू धर्म में मेहंदी का विशेष महत्व है। हर तीज, त्योहारों व विवाह जैसे कई मांगलिक कार्यों में हाथों पर मेहंदी जरूर रचाई जाती है। मेहंदी सबसे पवित्र और शुभ मानी जाती है। मेहंदी लगाने से हाथ की खूबसूरती तो बढ़ती ही है इसके साथ ही सेहत के लिए भी मेहंदी बेहद फायदेमंद है। यह हाथों में जलन, खुजली जैसी समस्याओं को दूर करता है। त्योहार का मौसम बिना मेहंदी के अधूरा है। चाहे तीज हो, रक्षाबंधन या कृष्ण जन्माष्टमी हाथों में मेहंदी त्योहारों की शोभा को बढ़ाती है। मेहंदी के बिना महिलाओं का श्रृंगार भी अधूरा माना जाता है। 

Also Read- Ghee For Hair: बालों को चमकदार व घना बनाने के लिए लगाएं घी, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

लगाएं लेटेस्ट मेहंदी के डिजाइन

अपने हाथों में ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन लगवाने की सोच रहे हैं, तो यह कुछ दिए गए ये डिजाइन आपकी मदद कर सकते हैं। इन मेहंदी की डिजाइन को बेहद आसानी से लगाया और लगवाया जा सकता है। यहां हम कान्हा से जुड़े कुछ नए आसान और प्यारे मेहंदी डिजाइन की फोटोज दे रहे हैं।

Also Read- Radha Krishna Dress : जन्माष्टमी के दिन बच्चों को बनाना चाहते हैं राधा कृष्ण तो जानें कैसे लें ऑनलाइन ड्रेस

लिखवाएं कान्हा का नाम

अगर आपहल्की मेहंदी की डिजाइन लगवाना चाहती हैं तो आप केवल अपने हाथ में पर मेहंदी से कान्हा या कृष्ण लिखवा सकती हैं। वह भी डिज़ाइनर स्टाइल में। आप कृष्ण ऐसे लिखवाएं ताकि उसमें भगवान श्री कृष्ण को प्रिय लगने वाली सारी चीजें समा जाएं। जैसे भगवान श्री कृष्ण का सबसे प्रिय मोर मंख, बांसुरी, उनका प्रिय मुकुट। यह डिजाइन काफी सिंपल और खूबसूरत लगेगी।

पुरुष व महिला दोनों लगवा सकते हैं ये डिजाइन

हल्की डिजाइन वाली मेहंदी स्टाइल को पुरुष व महिलाएं दोनों लगवा सकती हैं। यह झट से लग जाएगी और लगने के बाद काफी अच्छा रंग देगी। अगर आपके पास मेहंदी लगाने का समय नहीं है या फिर आपको मेहंदी लगाना अच्छे से नहीं आता है तो आप अपने हाथों पर इस तरह की सिंपल मेहंदी की डिजाइन भी बना सकते हैं। कृष्ण नाम की यह मेहंदी आजकल काफी ट्रेंड में भी है और जन्माष्टमी के खास मौके पर यह मेहंदी आपके हाथों की शोभा कई गुना बढ़ा देगी।