लाइव टीवी

Lehsun ki Chutney Recipe: क्रिस्पी स्नैक्स के साथ सर्व करें लहसुन की चटनी, जानें घर पर बनाने की पूरी विधि

Updated Dec 19, 2021 | 09:54 IST

Lehsun ki Chutney Recipe: लहसुन की चटनी को हर लोग स्वाद के साथ खाते हैं। इसे बनाने में बहुत कम समय लगता है। कई तरह के व्यंजनों में लहसुन की चटनी को सर्व किया जा सकता है।

Loading ...
लहसुन की चटनी
मुख्य बातें
  • लहसुन की चटनी स्वाद में तीखी होती है
  • लहसुन की चटनी को आप कई तरह के व्यंजनों के साथ सर्व कर सकते हैं
  • इसे आप 11 सप्ताह तक फ्रीज में प्रिजर्व रख सकते हैं

Lehsun ki Chutney Recipe: लहसुन की चटनी का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आना शुरू हो जाता है। यह खाने में तीखी जरूर होती है, लेकिन इसकी खुशबू इतनी अच्छी होती है, कि हर कोई इसकी तरफ खींचे चले आता हैं। इस चटनी को बनाना बेहद आसान होता है। लहसुन की चटनी में लहसुन, मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर और नमक का इस्तेमाल किया जाता हैं। आप चाहे तो इस चटनी को कम तीखा भी बना सकते हैं। लहसुन की चटनी को आप कई तरह के व्यंजनों के साथ सर्व कर सकते हैं। लहसुन की चटनी खाने के स्वाद को दुगना बढ़ा देती है। यदि आप कुछ नई चटनी बनाने की सोच रहे हैं, तो इस बार लहसुन की चटनी ट्राई करके देखें, हो सकता है यह चटनी आपको भी पसंद आ जाए। तो आइए चले लहसुन की चटनी बनाने की विधि को जानने।

लहसुन की चटनी बनाने की सामग्री

  1. - 25 लहसुन की कलियां 
  2. - 3 टेबलस्पून लाल मिर्च पाउडर
  3. - 1/2 टेबलस्पून जीरा
  4. - 2 टेबलस्पून धनिया पाउडर 
  5. - 1/2 टेबलस्पून नमक या (स्वादानुसार) 

लहसुन की चटनी बनाने की विधि

  • - लहसुन की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले आप लहसुन की कलियों को अच्छी तरह से छिल लें।
  • - अब छिली गई लहसुन की कलियां को एक बर्तन में रख लें।
  • - अब मिक्सी जार में लहसुन, जीरा, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक को रख लें।
  • - अब सारी सामग्री को एक मिक्सी जार में रखकर दरदरा पीस लें। ध्यान रखें पिसते वक्त उसमें पानी ना डालें।
  • - जब सारी सामग्री पीस जाए, तो पीसी गई सामग्री को एक बर्तन में निकाल कर रख लें।
  • - खाना या नाश्ता के समय चटनी को सर्व करें। इसे आप 1 सप्ताह तक फ्रीज में प्रिजर्व रख सकते हैं।