लाइव टीवी

Swami Vivekanand Janyanti 2022 : दिल और दिमाग के टकराव में क‍िसकी सुननी चाह‍िए - पढ़िए स्वामी विवेकानंद के अनमोल विचार

Updated Jan 12, 2022 | 06:29 IST

Swami Vivekananda quotes in hindi : स्वामी विवेकानंद के विचार आज के युग में भी काफी प्रासंगिक हैं, जिसे अपने जीवन में लागू कर आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आइए जानते हैं स्वामी विवेकानंद के युवाओं के लिए कोट्स।

Loading ...
Swami Vivekanand Ke Anmol Vichar
मुख्य बातें
  • स्वामी विवेकानंद जी का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ।
  • विवेकानंद की जन्म जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • आज के युग में भी स्वामी विवेकानंद के विचार हैं प्रासंगिक।

Swami Vivekananda quotes in hindi on National youth day 2022 : स्वामी विवेकानंद को हम संकल्प शक्ति, विचारों की ऊर्जा, आध्यात्म और आत्म विश्वास का एक पावर हाउस भी कह सकते हैं। वेदों के ज्ञाता और महान दार्शनिक स्वामी विवेकानंद ने ना केवल भारत की आध्यात्मिक संस्कृति को देश दुनिया में एक नई पहचान दिलाई बल्कि लोगों को जीवन जीने का सही तरीका भी बताया। इसी दिशा में उन्होंने रामकृष्ण मठ की स्थापना की। गुलाम भारत को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि उठो जागो और तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त ना हो जाए। वह कहते थे कि किसी देश का भविष्य उस देश के युवाओं पर निर्भर करता है।

आज स्वामी विवेकानंद जी की 159वीं जन्म जयंती है। बता दें विवेकानंद जी की जन्म जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। उनके विचार आज के युग में भी काफी प्रासंगिक हैं, जिसे अपने जीवन में लागू कर आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर आइए जानते हैं स्वामी विवेकानंद के युवाओं के लिए कोट्स।

स्वामी विवेकानंद के अनमोल विचार

एक अच्छे चरित्र का निर्माण हजारो
बार ठोकर खाने के बाद ही होता है।

उठो जागो और तब तक नहीं रुको
जब तक लक्ष्य प्राप्त ना हो जाये।

एक नायक बनो और सदैव कहो
मुझे कोई डर नहीं है।

जितना बड़ा संघर्ष होगा
जीत उतनी ही बड़ी होगी।

हम वो हैं जो हमें हमारी सोच ने बनाया है
इसलिए इस बात का ध्यान रखिए कि
आप क्या सोचते हैं।

दिल और दिमाग
के टकराव में दिल की सुनो।

किसी दिन, जब आपके
सामने कोई समस्या ना
आये, आप सुनिश्चित हो
सकते हैं कि आप गलत
मार्ग पर चल रहे हैं।

सबसे बड़ा धर्म है अपने
स्वभाव के प्रति सच्चे होना 
स्वयं पर विश्वास करो।

ब्रह्मांड की सारी शक्तियां पहले से हमारी हैं।
वो हम ही हैं जो अपनी आंखो पर
हांथ रख लेते हैं और फिर रोते हैं
कि कितना अंधकार है!

एक समय में एक काम करो,
और ऐसा करते समय अपनी
पूरी आत्मा उसमें डाल दो और
बाकी सब कुछ भूल जाओ।

एक विचार लो। उस विचार को अपना जीवन बना
लो, उसके बारे में सोचो उसके सपने देखो, उस विचार
को जियो। अपने मस्तिष्क, मांसपेशियों, नसों और शरीर
के हर हिस्से को उस विचार में डूब जाने दो, बाकी सभी विचारों को किनारे रख दो। यही सफल होने का सबसे अच्छा तरीका है।

जब तक जीना, तब तक
सीखना, अनुभव ही जगत
में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक है। 

जिस समय जिस काम के लिए प्रतिज्ञा करो,
ठीक उसी समय पर उसे करना चाहिए अन्यथा
लोगों का विश्वास उठ जाता है।

अगर कोई पाप है तो वो सिर्फ और सिर्फ
अपने आपको या दूसरों को कमजोर बनाना है।

कभी भी यह मत सोचो कि तुम्हारे लिए
तुम्हारी आत्मा के लिए कुछ भी नामुमकिन है।