लाइव टीवी

UP Dalit Ministers: इन 'दलित चेहरों' को योगी कैबिनेट 2.0 में नवाजा गया मंत्री पद से, मिशन 2024 की तैयारी!

Updated Mar 25, 2022 | 20:43 IST

Dalit representation in Yogi cabinet 2.0: योगी आदित्यनाथ की सरकार में दलित समाज से आने वालों का खास ख्याल रखा गया है और उन्हें मंत्री पद से नवाजा गया है।

Loading ...
योगी कैबिनेट में दलित प्रतिनिधित्व का खास ख्याल रखा गया है

Dalit ministers in Yogi cabinet 2.0: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करने वाली भाजपा ने योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाया है। भाजपा का फोकस मिशन 2024 पर है, इसको देखते हुए योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल 2.0 में जातीय व क्षेत्रीय समीकरण योगी आदित्यनाथ के साथ कुल 52 मंत्रियों ने शपथ ली है। 52 में से दो उपमुख्यमंत्री और 16 मंत्री, 14 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 20 राज्यमंत्रियों ने शपथ ली है।

बात करें योगी कैबिनेट में दलित प्रतिनिधित्व की तो इसको लेकर खास ख्याल रखा गया है और इस वर्ग से आने वालों को उचित भागीदारी देने की कोशिश योगी सरकार ने की है, कहा जा रहा है कि ऐसा करके मिशन 2024 को भी ध्यान में रखा गया है।

एक निगाह दलित समाज से बनने वाले मंत्रियों के नामों पर- 

  1. बेबी रानी मौर्य (Baby Rani Maurya)- उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल। जाटव समुदाय से आती हैं। 1995 में आगरा की पहली महिला मेयर और 2002 में NCW की सदस्य के रूप में कार्य किया है। 2022 में आगरा ग्रामीण से विधायक हैं।
  2. असीम अरुण (Asim Arun)- पूर्व आईपीएस अधिकारी। दलित समुदाय से आते हैं। जनवरी 2022 में कानपुर कमिश्नर के रूप में सेवा करते हुए वीआरएस लिया। भाजपा में शामिल हुए और कन्नौज आरक्षित सीट से विजयी रहे।
  3. अनूप वाल्मीकि (Anup Valmiki)- अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट से आते हैं. दूसरी बार विधायक हैं। पिछले दो दशक से राजनीति में सक्रिय हैं। अनूप को मंत्री बनाए जाने के बारे में कोई चर्चा नहीं होने के बाद से राज्य मंत्री के रूप में एक आश्चर्यजनक प्रेरण है। लेकिन पार्टी के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि उनका शामिल होना महत्वपूर्ण है क्योंकि यह पहली बार है कि दलित वाल्मीकि समुदाय के किसी व्यक्ति को मंत्री के रूप में शामिल किया गया है।
  4. दिनेश खटीक (Dinesh Khatik)- दलित खटीक समुदाय से आते हैं। हस्तिनापुर, मेरठ से दूसरी बार विधायक हैं। पिछली योगी सरकार में मंत्री थे। दूसरी बार शामिल किया गया है।
  5. संजीव गोंड (Sanjeev Gond)- सोनभद्र में आदिवासी समुदाय से आते हैं। पिछली योगी सरकार में मंत्री थे। दूसरी बार राज्यमंत्री बनाया गया है।
  6. मन्नू कोरी (Mannu Kori)- बुंदेलखंड का दलित चेहरा है। ललितपुर के महरौनी निर्वाचन क्षेत्र से जीते हैं। दूसरी बार विधायक को लगातार दूसरी बार राज्यमंत्री बनाया गया है।
  7. विजय लक्ष्मी गौतम (Vijay Laxmi Gautam)- देवरिया के सलेमपुर निर्वाचन क्षेत्र से पहली बार जीती दलित नेता। पहले एसपी के साथ थी, उन्हें राज्यमंत्री बनाया गया है।

गौर हो कि योगी आदित्यनाथ ने आज राजधानी के इकाना स्टेडियम में दोबारा यूपी के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। योगी आदित्यनाथ को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई है। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा ब्रजेश पाठक के साथ कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह और बेबी रानी मौर्य ने उत्तर प्रदेश के मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। लक्ष्मी नारायण चौधरी, जयवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, भूपेन्द्र सिंह चैधरी, अनिल राजभर, जितिन प्रसाद, राकेश सचान, अरविन्द कुमार शर्मा, योगेन्द्र उपाध्याय, आशीष पटेल और निषाद पार्टी के संजय निषाद ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली।

Yogi Cabinet: मोहसिन रजा की छुट्टी, दानिश आजाद बिना चुनाव लड़े ही बने योगी कैबिनेट का इकलौता 'मुस्लिम चेहरा'

समारोह में हरदोई से विधायक नितिन अग्रवाल, कपिल देव अग्रवाल, रवींद्र जायसवाल संदीप सिंह, गुलाब देवी, गिरीश चंद्र यादव, धर्मवीर प्रजापति, असीम अरुण ,जेपीएस राठौर, दयाशंकर सिंह, नरेंद्र कश्यप, दिनेश प्रताप सिंह अरुण कुमार सक्सेना, दयाशंकर मिश्र दयालु ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) शपथ ली।

Lucknow News in Hindi (लखनऊ समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।