लाइव टीवी

Lucknow Murder: पत्नी पर हुआ शक तो पति ने कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला, बेटा बना चश्मदीद

Updated Sep 04, 2022 | 23:51 IST

Lucknow Murder: गांव चौफेरवा के रहने वाले राम विशाल रैदास (52) ने कुल्हाड़ी से वार कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी राम विशाल को अपनी पत्नी के चरित्र संदेह था। यही वजह थी कि, उसके इतना बड़ा कदम उठा लिया। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
पति ने पत्नी पर शक में कर दी उसकी बेरहमी से हत्या
मुख्य बातें
  • पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते पति ने उसकी कुल्हाड़ी से कर दी हत्या
  • मां की चीख सुन बेटे की नींद खुली तो वह दंग रह गया
  • आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

Lucknow Murder: फतेहपुर में एक दिल दहलाने देने वाली घटना सामने आई है। जहां पर 6 बच्चों की मां पर पति ने चरित्र पर संदेह के चलते बेरहमी से कुल्हाड़ी से सिर पर प्रहार कर हत्या कर डाली। जल्लाद पति उसे पास बैठकर तड़पते देख रहा था। करीब एक घंटे बाद एंबुलेंस आने से पहले उसकी मौत हो गई। इंसानियत को शर्मसार करने वाली यह घटना सदर थाना इलाके के गांव चौफेरवा की है।

मां की हत्या के वक्त निकली चित्कार से पास सो रहे बेटे की नींद खुल गई। उसने पिता का वहशीपन देखा तो जोर-जोर से चिल्लाया। इस पर अन्य बच्चे भी नींद से जागकर घटना स्थल पर आ गए। मां की हत्या की सूचना बड़े बेटे ने पुलिस को दी। मौके पर आई पुलिस ने कत्ल के आरोपी पति को अरेस्ट कर लिया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

चरित्र पर संदेह के चलते मार डाला पत्नी को

सीओ वीर सिंह के मुताबिक गांव चौफेरवा के रहने वाले राम विशाल रैदास (52) ने शनिवार रात्रि को 11:30 बजे कुल्हाड़ी से वार कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। सीओ के मुताबिक मृतका के बेटे आकाश के मुताबिक उसकी नींद खुली तो मां खून से लथपथ उसके पास पड़ी चीख रही थी। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी कि, वारदात से पहले आरोपी शराब पीकर घर आया था। किसी बात को लेकर पत्नी से झगड़ा हुआ तो बिना खाना खाए ही सो गया। पत्नी भी अपना काम खत्म कर उसके करीब लेट गई। बेटा आकाश पहले से वहां सो रहा था। सीओ के मुताबिक पूछताछ में जानकारी सामने आई है कि, आरोपी राम विशाल को अपनी पत्नी के चरित्र संदेह था। यही वजह थी कि, उसके इतना बड़ा कदम उठा लिया। 

आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं 

सीओ के मुताबिक घटना के चश्मदीद आकाश ने पुलिस को बताया कि, मां तड़प रही थी, उसके सिर से खून बह रहा था। एक भाई ने एंबुलेंस को कॉल किया। एक घंटे बाद एंबुलेंस आई तक तक मां दम तोड़ चुकी थी। पत्नी को अपनी गोद में लिए पिता बैठे रहे उसकी आंखों से पश्चाताप के आंसू बह रहे थे। वह मौके से भागे नहीं। मृतका के बेटे आकाश के मुताबिक घर की माली हालत खराब होने के कारण पिता का मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ है। सीओ के मुताबिक पुलिस ने हत्या के काम में ली गई कुल्हाड़ी बरामद की है। वहीं मौके से साक्ष्य जुटाए है। बहरहाल पुलिस जांच में जुटी है। 


 

Lucknow News in Hindi (लखनऊ समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।